SDM के दफ्तर के चक्कर काट-काटकर परेशान युवक ने DM को सुनाई आपबीती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

कौशाम्बी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी निवासी शक्ति कुमार ने अपनी खरीदी हुई भूमि पर कथित अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने आराजी संख्या 86 की भूमि का बैनामा कराया था, जिसमें भूमि के साथ तीन आम के पेड़ भी शामिल थे।

शिकायत के अनुसार शशि भूषण पाण्डेय ने अपनी खरीदी गई भूमि से अधिक हिस्से पर कब्जा करते हुए कथित रूप से प्रार्थी की एक बिस्वा से अधिक भूमि और एक आम के पेड़ वाले हिस्से पर दीवार खड़ी कर निर्माण करा लिया है। शक्ति कुमार का कहना है कि उन्होंने इस मामले में कई बार शिकायत की और IGRS पोर्टल पर भी आवेदन किया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि वह दर्जनों बार SDM कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, फिर भी उन्हें न्याय नहीं मिला।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उन्हें धमकाया जाता है, दबंगई की जाती है और अपनी ही जमीन पर जाने से रोका जाता है।

शक्ति कुमार ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कथित अवैध कब्जा हटवाने, उनकी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें