राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर जिले भर में 5000 विद्यार्थी करेंगे सहभाग*

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

आज दिनांक 6 जुलाई को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कौशांबी जिला द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित किया गया, जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78 वें स्थापना दिवस पर होने वाले जिले भर में आगामी कार्यक्रम, अभियान के विषय में जानकारी दी गई जिला संयोजक सुशील सोनकर नें सभी पत्रकार बंधुओ का अभिवादन किया एवं पत्रकार वार्ता में बैठे प्रांत सह मंत्री शिव बाबू चौधरी एवं नगर सह मंत्री पूजा का परिचय कराया जिला संयोजक सुशील सोनकर नें बताया कि 9 जुलाई को अभाविप का 78वां स्थापना दिवस है जिसको हम सभी राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मानते हैं इसके अंतर्गत अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाना हम सभी का लक्ष्य है विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए लोक हित को ध्यान में रखते हुए जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम अभियान चलाने वाले हैं ज्ञान शील एकता के मंत्र के साथ जिले में विद्यार्थी परिषद नये कीर्तिमान को स्थापित कर रही है शैक्षिक एवं सामाजिक विषयों पर विद्यार्थी परिषद मुखर होकर छात्र हित के लिए सदैव आवाज उठाती है प्रांत सह मंत्री शिव बाबू चौधरी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई सन 1949 में हुआ जिसको अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मानती है कौशांबी जिले में 6 जुलाई से लेकर 12 जुलाई तक नगर के विभिन्न स्थान पर कार्यक्रम होने हैं जिसमें जिले के 30 स्थान पर 46 कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं जिसमें सभी नगरों में एवं कॉलेज इकाइयों में स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान, दीपोत्सव, रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम पर संगोष्ठी,छात्र संदेश यात्रा, साइकिल यात्रा, जिला चिकित्सालय मंझनपुर में रक्तदान शिविर एवं पश्चिम शरीरा में 500 छात्रों का एक बड़ा छात्र सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है

कई स्थानों पर खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित किया जा रहा है उन्होंने बताया कि जिले में शैक्षिक भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा एवं आए दिन जिले में विद्यार्थियों के आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं यह बहुत ही चिंताजनक है इसके लिए विद्यार्थी परिषद करियर काउंसलिंग एवं कॉलेज में आनंद में सार्थक छात्र जीवन पर संगोष्ठी आयोजित करेगी ताकि छात्रों के आत्महत्या को रोका जा सके
उन्होंने कहा कि जिले में संगठन की दृष्टि से 16 नगर हैं जिसमें नौ नगर की इकाइयां गठित हो चुकी हैं सत्र 2025- 26 में जिले भर में 15145 विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण की थी
वर्ष 2026- 27 का लक्ष्य 27556 विद्यार्थियों को सदस्य बने का है जिसके लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ लगेंगे
नगर सह मंत्री पूजा निर्मल ने बताया कि आगामी सितंबर माह में छात्राओं के सेल्फ डिफेंस के लिए मिशन साहसी के तहत ऐसे कॉलेजों में प्रशिक्षण शिविर लगवाने की योजनाएं हैं
इस दौरान अभिराज सिंह नगर मंत्री दीपक राजपूत आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें