विद्यालय की ज़मीन पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

ग्राम पंचायत मधवामई के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार।

कौशाम्बी– सिराथू तहसील के ग्राम पंचायत मधवामई के ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी सिराथू एवम् जिलाधिकारी कौशाम्बी को शिकायती पत्र के माध्यम से शिकायत किया कि गांव में प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय के नाम से आरक्षित है जिसकी गाटा संख्या 205 रकबा 0.4010 हे. जिस पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बताने वाले शख्स कब्ज़ा कर रहे है। मना करने पर देख लेने की धमकी देते है।

जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति नगर पंचायत सिराथू के निवासी है जिनका नाम जयप्रकाश केसरवानी पुत्र पुरुषोत्तम दास धाता रोड सिराथू एवम् विनोद सिंह पुत्र ओम प्रकाश जो कि अपने को प्रधान प्रतिनिधि बता कर धौंस जमाते है। व इनके भू माफिया किस्म के सहयोगी जबरन कब्जा कर रहा है।
विपक्षीगण का कहना है कि हमने आराजी संख्या 204 में एग्रीमेंट कराया है जबकि कब्ज़ा 205 में किया जा रहा है। जबकि 204 में सतीश कुमार व बंजर के नाम दर्ज है 204 की शेष जमीन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नाम आरक्षित है।
ग्रामीणों ने विद्यालय की जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने वाले पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने एवम् जमीन को कब्जा मुक्त करने की मांग किया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें