2027 में बसपा सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं : प्रतीक मौर्य

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

*सैनी में सेक्टर व बूथ कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक, संगठन मजबूती पर जोर*

*कौशाम्बी — बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में बुधवार को सिराथू विधानसभा के सैनी में बसपा के सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गौतम ने किया तथा संचालन घनश्याम गौतम ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश जाटव, चिंतामणि एवं पंकज पासी रहे। मुख्य अतिथियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।बैठक को संबोधित करते हुए बसपा के वरिष्ठ नेता प्रतीक मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी सुप्रीमो मायावती के दिशा-निर्देशों के बल पर वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर बसपा की जनहितकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है। इसलिए प्रत्येक सेक्टर और बूथ पदाधिकारी को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करना होगा। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गौतम सावन गौतम, अशोक सोनकर, अनिल कुमार, बेनी प्रसाद , रमेश कुमार , केशकर, धर्मराज, सुनील चौधरी सहित बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें