करारी कस्बे में मोहर्रम की पांचवीं तारीख पर अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की याद में निकाला शोक जुलूस , लोंगो ने नौहाख्वानी और मातम किया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

कौशाम्बी जनपद के करारी कस्बे में मोहर्रम की पांचवीं तारीख पर वसीम रजी के आज़ाखाने से इमाम हुसैन की याद में शोक जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने नौहा पढ़कर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया।

जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा, जहां जगह-जगह लोगों ने श्रद्धा और सम्मान के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान या हुसैन की सदाओं के बीच अंजुमनों और मातमदारों ने सीना ज़नी कर गम का इज़हार किया।

जुलूस करारी स्थित कर्बला पहुंचा, जहां फातिहाख्वानी और दुआ का आयोजन किया गया। इसके बाद जुलूस पुनः अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए आमिर रज़ा के आज़ाखाने पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ।

मोहर्रम के इस आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य लोग, अंजुमन के सदस्य और बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम भी किए गए।इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानी को याद करते हुए मोहर्रम के अवसर पर करारी में आयोजित इस शोक जुलूस में लोगों ने एकता, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें