मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 :के तहत बालिकाओं एवं महिलाओं को किया गया जागरूक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत  पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के कुशल निर्देशन में जनपद कौशांबी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो स्क्वाड एवं साइबर जागरूकता टीम द्वारा व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा, गुड टच–बैड टच, आत्म सुरक्षा, नए आपराधिक कानून (BNS/BNSS), जीरो एफआईआर व ई-एफआईआर सहित शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
👉 मिशन शक्ति
👉 नारी शक्ति
👉 नारी सम्मान
👉 नारी सुरक्षा
👉 नारी स्वावलंबन

प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई—
112 पुलिस आपातकालीन सेवा
1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन
102 स्वास्थ्य सेवा
1098 चाइल्ड हेल्पलाइन
1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन
181 महिला हेल्पलाइन

साथ ही महिला सहायता केंद्र, महिला हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो टीम के कार्यों एवं संबंधित थानों के CUG नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया।

थाना महेवाघाट – ग्राम मवई में उपनिरीक्षक लोकेश शर्मा व महिला आरक्षी प्रीती द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।

थाना कौशांबी – ग्राम बारा में उपनिरीक्षक अवधेश शुक्ला, का0 उमेश प्रजापति व महिला कांस्टेबल स्वाती यादव द्वारा साइबर अपराध एवं नए कानूनों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

थाना करारी – ग्राम बारा में महिला कांस्टेबल ज्योति व अनिता राठौर द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध व नारी सशक्तिकरण के विषय में जानकारी दी गई।

थाना सैनी – महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सिंह व हे0का0 गुलशन आरा द्वारा थाना परिसर में महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध व नए कानूनों की जानकारी दी गई।

महिला थाना – मंझनपुर कस्बा में एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा भ्रमणशील होकर शोहदों को हिदायत दी गई एवं महिलाओं को नए आपराधिक कानून, जीरो एफआईआर व गुड टच–बैड टच के बारे में जागरूक किया गया।

थाना कड़ाधाम – कुबरी घाट व शीतलाधाम मंदिर परिसर में महिला उपनिरीक्षक निधि वर्मा व महिला कांस्टेबल भारती भदौरिया द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

थाना चरवा – समसपुर क्षेत्र में महिला उपनिरीक्षक पूनम कबीर व मिशन शक्ति टीम द्वारा साइबर सुरक्षा, आत्म सुरक्षा एवं निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी गई।

थाना पश्चिम शरीरा – कस्बा पश्चिम शरीरा में महिला कांस्टेबल श्वेता मिश्रा द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण व साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

थाना मोहब्बतपुर पइंसा – प्राथमिक विद्यालय उदहीन में उपनिरीक्षक संजय सिंह, का0 प्रशान्त सिंह व महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव द्वारा मिशन शक्ति फेज–5 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें