कौशांबी के सैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित सिराथू रेलवे स्टेशन पर
रविवार सुबह एक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार करते समय
ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई। यह घटना
लगभग 8:00बजे हुई।
मृतकों की पहचान गौसपुर नवावा निवासी बानो (32) पत्नी
जाहीद खान और उनकी छह वर्षीय बेटी हमीरा के रूप में की
गई है।
जानकारी के मुताबिक, मां-बेटी कानपुर में एक निमंत्रण में
शामिल होने के लिए जा रही थीं। रेलवे ट्रैक पार करते समय वे
कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही बीकू एक्सप्रेस की चपेट
में आ गईं।
घटना की सूचना पर स्थानीय आरपीएफ पुलिस मौके पर
पहुंची और परिजनों को सूचित किया। परिजन घटनास्थल पर
पहुंचे। जीआरपी पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम
के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद से परिजनों में मातम
पसरा हुआ है।
Author: Up Head Line
Views: 117








