एसएमसी कौशांबी में पहली बार सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

एसएमसी कौशांबी में पहली बार सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल  हरिओम कुमार सिंह ने सरस्वती माँ की प्रतिमा स्थापित की और पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद हवन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने भाग लिया। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ, जिसे सभी ने श्रद्धा से ग्रहण किया।

इस आयोजन में प्रोफेसर सरस्वती जायसवाल, डॉ. नंदिनी राघव, डॉ. संदीप कुमार और डॉ. आत्मिक आदि ने भी सरस्वती पूजा में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। एमबीबीएस के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। छात्रों ने मिलजुल कर पूजा की तैयारियों में हाथ बटाया और अनुशासन के साथ कार्यक्रम को संपन्न कराया। पूरे माहौल में भक्ति और उल्लास की भावना देखने को मिली।

सरस्वती पूजन का यह आयोजन न केवल ज्ञान और विद्या की देवी को समर्पित था, बल्कि छात्रों और शिक्षकों के बीच एकता और सहयोग का प्रतीक भी बन गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें