बसंत पंचमी और पराक्रम दिवस के अवसर पर मां सरस्वती पूजन एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के अंतर्गत डॉ.भीमराव अंबेडकर इंटरमीडिएट कॉलेज विहामिदपुर में शुक्रवार को बसंत पंचमी और पराक्रम दिवस के अवसर पर मां सरस्वती पूजन एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा माता सरस्वती की वंदना की गई और कविताएं प्रस्तुत की गईं।कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य अमन यादव ने भारत माता के महान सपूत, स्वाधीनता आंदोलन के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के श्रीचरणों में नमन करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित किया। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कविताओं के माध्यम से सबका मन मोह लिया। इन शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिए।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रमेश चन्द्र सोनकर, प्रधानाचार्य अमन यादव, धर्मेन्द्र कुमार चौधरी, अजेंद्र सिंह, सरफराज, अभय प्रताप, मनीष मौर्य, मनीष कुमार, रमेश गौतम, राम दुलारे गौतम, सविता, फरहा, पूनम, ज्योति, समरा, रश्मि, रुकसाना, संजना, भाविका, राहत अनम, मुस्कान, ज़ेबा अजीत एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें