मिर्जापुर –मिर्जापुर जनपद पुलिस ने थाना कोतवाली देहात पर दर्ज धर्मांतरण से जुड़े मामले में छठवी आरोपी सिपाही को भी गिरफ्तार कर लिया है. भदोही जीआरपी में तैनात हेड कांस्टेबल इरशाद खा को गिरफ्तार किया है. अबतक इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं.
जिम की आड़ में कराये जा रहे धर्म परिवर्तन के मामले को लेकर आज पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है.बताया कि गुरुवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान वांछित मुख्य आरोपी फरीद को गिरफ्तार किया गया कुछ घंटे बाद ही हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया.भदोही जीआरपी में तैनात हेड कांस्टेबल इरशाद खा को गिरफ्तार किया है. अबतक इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं. कोतवाली देहात में दो अलग-अलग पीड़िताओं द्वारा तहरीर दी गई थी उन्होंने गंभीर आरोप लगाय था कहा था पहले पीड़िताओं से दोस्ती करते थे और बाद में उन्हें बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करते थे.
इस मामले ल मोहम्मद शेख अली आलम और फैजल खान को पहले गिरफ्तार किया गया,इनके मोबाइल फोन व अन्य डिजिटल साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई में जहीर और शादाब को भी गिरफ्तार किया गया. जांच में सामने आया कि अभियुक्त जहीर केजीएन-01 जिम का मालिक है तथा केजीएन-02, केजीएन-03 और आयरन फायर जिम से भी अभियुक्त जुड़े रहे हैं. पीड़िताएं इन्हीं जिमों में जाती थीं. साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस ने संबंधित 5 जिमों को सील कर दिया है.आज सुबह मुख्य वांछित आरोपी फरीद को खड़ंजाफाल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया,पूछताछ के दौरान आरोपी इरशाद खां को भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है.अब तक गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद शेख अली आलम (31 वर्ष)
फैजल खान (34 वर्ष), जहीर (32 वर्ष), शादाब (36 वर्ष), फरीद अहमद (28 वर्ष) पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया, इसी के साथ छठा आरोपी जीआरपी के हेड कांस्टेबल
इरशाद खां (40 वर्ष) को पकड़ा गया.








