कौशांबी की बेटी कल्पना त्रिपाठी ने मिसेज उत्तर प्रदेश में मचाया धूम – बेस्ट वॉयस और बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम अवॉर्ड जीतकर बनीं फर्स्ट रनर-अप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी- डॉ. अकांक्षा गोगना द्वारा संचालित क्रिएटिव आई फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित मिसेज उत्तर प्रदेश – क्वीन ऑफ एक्सीलेंस (सीजन-3) का भव्य ग्रैंड फिनाले 18 जनवरी 2026 को लखनऊ के प्रतिष्ठित द रेग्नेंट होटल में पूरे जोश के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित सौंदर्य एवं प्रतिभा प्रतियोगिता में कौशांबी जिले के मंझनपुर निवासी  कल्पना त्रिपाठी ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा, आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।
कल्पना त्रिपाठी ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेस्ट वॉयस और बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम के दो प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम किए। साथ ही, उन्होंने मिसेज उत्तर प्रदेश की फर्स्ट रनर-अप (प्रथम उपविजेता) की सम्मानजनक उपाधि भी हासिल की। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे कौशांबी जिले और उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए गर्व का विषय है।
अशोक त्रिपाठी, जो बीएसएनएल में एसडीओ के पद पर कौशांबी में कार्यरत हैं, ने अपनी पत्नी की इस सफलता पर गहरा गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “कल्पना ने न केवल अपनी प्रतिभा दिखाई, बल्कि विवाहित महिलाओं के लिए एक नई मिसाल कायम की है। यह सफलता मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास का परिणाम है।”
इस भव्य आयोजन में पुरस्कार वितरण प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं पद्मश्री सम्मानित पद्मिनी कोल्हापुरे जी ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध एक्ट्रेस सिमरन अहूजा ने अत्यंत आकर्षक और जीवंत ढंग से किया। प्रतियोगिता में राज्य भर से आईं प्रतिभाशाली महिलाओं ने अपनी ग्रेस, टैलेंट, बुद्धिमत्ता और कॉन्फिडेंस से मंच को रोशन किया।
डॉ. अकांक्षा गोगना, जो स्वयं एक डॉक्टर, पूर्व टाइटल होल्डर और इस पेजेंट की फाउंडर एवं डायरेक्टर हैं, ने कहा कि यह मंच विवाहित, सिंगल पैरेंट, अलग-थलग या विधवा महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में अपनी पहचान बनाने का एक सशक्त माध्यम प्रदान करता है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें