कौशाम्बी–
थाना मंझनपुर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भैंस चोरी की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त कोर्राे रोड से गुजरने वाले हैं। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बताए गए स्थान पर चारों तरफ से घेराबंदी की गई तभी रोड पर एक मोटर साइकिल व 02 पिकअप गाड़ी आती हुई दिखाई दी जिन्हें घेरकर रोकने का प्रयास किया गया। आरोपीगणों ने खुद को घिरा हुआ पाकर जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में 02 अभियुक्तों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्तों सहित कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की दोनों भैंस, 02 तमंचा 315 बोर, 04 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं चोरी की घटना में प्रयुक्त 02 पिकअप व 01 पल्सर बाइक बरामद हुई। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय मंझनपुर भेजा गया है। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।









