Gold Price in Ranchi: सोने के भाव स्थिर, चांदी में तेजी, जानें लेटेस्ट रेट


शिखा श्रेया, रांची. सोने में इन्वेस्टमेंट करने वालों के लिए अच्छी खबर है. सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन स्थिरता देखी जा रही है. वहीं, चांदी के भाव में हल्की बढ़ोतरी हुई है. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 56,450 रुपए व 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के भाव 59,270 रुपए तय किए गए हैं.

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने Local 18 को बताया सोने के भाव में स्थिरता व चांदी के भाव में हल्की बढ़ोतरी हुई है. प्रति किलो चांदी के दर में आज 200 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी है.आज चांदी प्रति किलो 79,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल (सोमवार) शाम तक चांदी 78,800 रुपए की दर से बिक्री की गई है.

सोना के भाव स्थिर
मनीष शर्मा ने बताया, 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना के भाव में आज कोई बदलाव नहीं देखी गयी है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 56,450 रुपए बिका. आज भी इसकी कीमत 56,450 रुपए तय की गई है. यानी दाम में कोई हलचल नहीं है. वहीं, सोमवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 59,270 रुपए के भाव से खरीदा. आज इसकी कीमत 59,270 रुपए तय की गयी है. यानी इसके भाव में कोई बदलाव नहीं है.

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल
सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें.हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदे.यही सोने की सरकारी गारंटी है.आपको बताते भारत के एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होता है.जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोने खरीदें.

Tags: 24 carat gold price, Gold Price Today, Jharkhand news, Ranchi news, Silver Price Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More