Morena Building Collapse: मुरैना में दो मंजिला इमारत ढही, 6 लोग दबे, लगातार बारिश से हाहाकार

मुरैना. मध्‍य प्रदेश में बिपरजॉय चक्रवात का असर स्‍पष्‍ट तौर पर दिखने लगा है. ग्‍वालियर चंबल संभाग में तेज हवा के साथ लगातार बारिश हो रही है. मौसम के तल्‍ख तेवर को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन सबके बीच मुरैना से बड़ी खबर सामने आ रही है. तेज हवा और बारिश के चलते एक 2 मंजिला इमारत जमींदोज हो गई है. मलबे में कुल 6 लोग फंस गए, जिनमें से 4 को सुरक्षित निकाल लिया गया है. घायलों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Tags: Building collapsed news, Cyclone Biparjoy, Morena news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More