
हाइलाइट्स
आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, योग ध्रुव, करण कौलव है.
मंगलवार के दिन आप हनुमान जी की पूजा करके उनका आशीर्वाद पा सकते हैं.
आज का पंचांग 20 जून 2023 (Aaj Ka Panchang): आज मंगलवार का दिन है. इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही बाधाएं, भय, संकट आदि दूर हो सकते हैं. भगवान श्री राम के भक्त हनुमान जी को संकट मोचन भी कहा जाता है. माह आषाढ़ और शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. नक्षत्र पुनर्वसु, करण कौलव, योग ध्रुव है. माना जाता है कि हनुमान चालीसा के साथ ही बजरंग बाण का पाठ करें तो काफी लाभ होता है. हनुमान जी की कृपा दृष्टि सदा घर-परिवार के लोगों पर बनी रहती है. यदि आप मंगलवार व्रत और पूजा पहली बार करने वाले हैं तो नियमानुसार करें वरना लाभ होने की बजाय नुकसान हो सकता है.
सुबह सवेरे उठकर सबसे पहले स्नान करें. साफ कपड़े धारण करके पूजा घर की साफ-सफाई करें. अब पूजा स्थल पर श्री राम, माता सीता और हनुमान जी की तस्वीर स्थापित करें. धूप, दीपक, अगरतबत्ती जलाएं. हनुमान जी की पूजा में लाल रंग के ही फूल, सिंदूर, चढ़ाएं. हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ पढ़ें. आरती करें और प्रसाद का भोग लगाएं. इसमें गुड़ और चना से तैयार भोग लगा सकते हैं. हनुमान जी की पूजा करते समय फूल, वस्त्र, सिंदूर सभी लाल रंग के हों, इस बात का खासतौर से ध्यान रखें. मान्यता है कि आप 21 मंगलवार तक पूजा, व्रत करते हैं तो सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है. यदि आपकी कुंडली में मंगल ग्रह दोष है तो आप इससे छुटकारा पाने के लिए हनुमान चालीसा पढ़ें. जरूरतमंदों को दान करें. आप चाहें तो लाल रंग की मिठाई, फल आदि दान करके भी मंगल दोष से मुक्ति पा सकते हैं. आइए आज के पंचांग के अनुसार, जानते हैं योग, नक्षत्र, दिशाशूल, राहु काल, दिनकाल, सूर्योदय, सूर्योदय आदि के बारे में विस्तार से.
20 जून 2023 का पंचांग
आज की तिथि – आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितिया
आज का करण – कौलव
आज का नक्षत्र – पुनर्वसु
आज का योग – ध्रुव
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का वार – मंगलवार
आज का दिशाशूल –उत्तर
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:54:00 AM
सूर्यास्त – 07:27:00 PM
चन्द्रोदय – 06:52:59
चन्द्रास्त – 21:27:59
चन्द्र राशि– मिथुन
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:58:10
मास अमांत – आषाढ़
मास पूर्णिमांत – आषाढ़
शुभ समय – 11:54:34 से 12:50:27 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 08:11:03 से 09:06:56 तक
कुलिक– 13:46:19 से 14:42:12 तक
कंटक– 06:19:18 से 07:15:11 तक
राहु काल– 16:04 से 17:45
कालवेला/अर्द्धयाम– 08:11:03 से 09:06:56 तक
यमघण्ट– 10:02:49 से 10:58:41 तक
यमगण्ड– 08:52:58 से 10:37:44 तक
गुलिक काल– 12:40 से 14:22
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha
FIRST PUBLISHED : June 20, 2023, 06:00 IST






