Jhansi News : MLC बाबू लाल तिवारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारी को हड़काया, मुंह काला की दी धमकी, वीडियो वायरल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाश्वत सिंह/झांसी : यूपी के झांसी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शिक्षक एमएलसी बाबूलाल तिवारी एक सरकारी अधिकारी को मुंह काला करने की धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं. अधिकारी को धमकाते हुए उन्होंने कहा कि मैं छात्र नेता से एमएलसी बना हूं. छात्र नेता के तौर पर मैंने कुलपतियों के साथ-साथ कई डीएम और एसपी से भी ऐसे ही बात किया है.

दरअसल बेसिक शिक्षकों की कोऑपरेटिव से जुड़े एक मामले को लेकर बाबूलाल तिवारी शिक्षकों के साथ विकास भवन पहुंचे थे. जहां उन्होंने प्रदर्शन कर अधिकारी को बंधक बना लिया था.

एमएलसी ने अधिकारी को दी धमकी
झांसी जिले के विकास भवन में अपनी मांगों को लेकर पहुंचे बेसिक विभाग के शिक्षकों ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार कोआपरेटिव के दफ्तर को घेर लिया. वह अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. उनकी मांग थी की रजिस्ट्रार द्वारा जिस सचिव को नियुक्त किया गया है उसे हटाया जाए और चुनाव करवाए जाएं. इसी दौरान शिक्षक एमएलसी बाबूलाल तिवारी विकास भवन पहुंचे और अधिकारी के चेंबर में घुस गए. कुर्सी पर बैठते ही उन्होंने अधिकारी को धमकाते हुए कहा कि मैं तुम्हारे बारे में सब जानता हूं. अधिकारी ने जब कहा कि आप समाधान बता दीजिए तो बाबूलाल तिवारी ने कहा कि इसका समाधान यह है कि तुम्हारा मुंह काला करके बाहर घुमाया जाए. इसके बाद उन्होंने अधिकारी से कहा कि मैं स्टूडेंट लीडर से विधायक बना हूं. स्टूडेंट लीडर के तौर पर भी मैं कुलपति, एसपी और डीएम से भी बात किया करता था.

विधायक की टिप्पणी से आहत हुआ अधिकारी
वायरल वीडियो पर असिस्टेंट रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव अनूप कुमार द्विवेदी ने कहा की शिक्षकों द्वारा कुछ मांग रखी गई थी जिनको मैंने मान लिया था और उन पर आदेश जारी करने वाला था. मैंने शिक्षकों से कुछ समय मांगा लेकिने मुझे बंधक बना लिया गया. इस बीच शिक्षक एमएलसी बाबूलाल तिवारी द्वारा कुछ ऐसी टिप्पणियां की गई जिनका मैं जिक्र नहीं कर सकता हूं. लेकिन उन टिप्पणियों से मैं निश्चित तौर पर आहत हुआ हूं. मैं लोगों के हित में काम कर रहा था. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांग को मेरे द्वारा मान लिया गया था इसके बाद भी मुझे बंधक बनाया गया और शिक्षक एमएलसी द्वारा गलत टिप्पणी की गई.

.

FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 22:17 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें