GT vs CSK Final: 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें, अकेले अपने दम पर पलट सकते हैं मैच का पासा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स टीम आईपीएल 2023 फाइनल में रविवार को आमने सामने होंगी. यह मुकाबला दुनिया क सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब टकराएंगी तक रोमांच की पराकाष्ठ अपने चरम पर होगी. दोनों टीमों में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले अपने दम पर मैच का रिजल्ट अपनी ओर मोड़ने का माद्दा रखते हैं. आइए जानते हैं 5 खिलाड़ियों के बारे में, जिनपर सभी की नजरें रहने वाली है.

01

युवा ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) गजब की फॉर्म में हैं. गिल इस सीजन 3 शतक जड़ चुके हैं. वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. गिल की शतकीय पारी के दम पर गुजरात ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है. गिल आईपीएल के 16वें सीजन में फाइनल से पहले 16 मैचों में सर्वाधिक 851 रन बना चुके हैं. फाइनल में यदि गिल का बल्ला चल निकला तो गुजरात टाइटंस के बल्ले बल्ले हो जाएगी. (AP)

02

गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) आईपीएल 2023 में कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं. राशिद इस सीजन 16 मैचों में 27 विकेट ले चुके हैं. पर्पल कैप की रेस में टीम के साथी मोहम्मद शमी (28 विकेट ) के बाद दूसरे नंबर पर हैं. राशिद बीच और आखिरी ओवरों में गुजरात के लिए फायदेमंद साबित होते हैं. वह टीम को जरूरत के समय विकेट लेकर देते हैं. ऐसे में सीएसके के बैटर्स को राशिद से सावधान रहना होगा. (AP)

03

न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉनवे (Devon Conway) के लिए आईपीएल का मौजूदा सीजन सपने सरीखा रहा है. चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेल रहे कॉनवे 15 मैचों में 625 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले हैं. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 92 रन रहा है. सीएसके को शानदार शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी इस प्रतिभावान ओपनर पर होगा. (AP)

04

दाएं हाथ के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) सीएसके के लिए 15 मैचों में 564 रन जुटा चुके हैं. वह इस सीजन 4 अर्धशतक जड़ चुके हैं. ऋतुराज और डेवोन कॉनवे की ओपनिंग जोड़ी से गुजरात के गेंदबाजों को सावधान रहना होगा. दोनों बैटर्स यदि चल निकले तो विपक्षी टीम की शामत आ जाएगी.(AP)

05

जूनियर मलिंगा के नाम से विख्यात मथीसा पथिराना (Matheesha Pathirana) को एमएस धोनी ने काफी सपोर्ट किया है. चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से आईपीएल में खेल रहे पथिराना सीएसके के कप्तान धोनी की उम्मीदों पर खरा उतरे हैं. लसिथ मलिंगा की तरह गेंदबाजी एक्शन रखने वाले पथिराना इस सीजन 11 मैचों में 17 विकेट ले चुके हैं. (IPL)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें