
नई दिल्ली. बिल गेट्स (Bill Gates) की एक्स गर्लफ्रेंड मिला एंटोनोवा क्रेमलिन की एक जासूस के संपर्क में थी. माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के फाउंडर ने साल 2009-10 में इस 20 वर्षीय रूसी ब्रिज प्लेयर को डेट किया था. डेलीमेल ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है. ये बात तब सामने आई है जब हाल ही में वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में बताया गया कि नाबालिगों से रेप के दोषी अमेरिकन अरबपति जेफरी एपस्टीन ने बिल गेट्स को उनकी रूसी गर्लफ्रेंड की वजह से ब्लैकमेल किया था.
रिपोर्ट के अनुसार एपस्टीन की मंशा थी कि बिल गेट्स उनके चैरिटी को अपना समर्थन दें. जबकि बिल की इच्छा नहीं थी. बिल ने जब एपस्टीन की बात नहीं मानी तो उसने उन्हें धमकी भरे मेल सेंड किए. उसने कहा कि अगर वो उनकी चैरिटी को समर्थन नहीं देते हैं तो वह रूसी महिला के साथ उनके रिश्ते को सार्वजनिक कर देंगे.
यह भी पढ़ें- PM मोदी ने की नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता, 8 मुख्यमंत्री नहीं हुए शामिल
डेली मेल ने बिल की एक्स गर्लफ्रैंड मिला एंटोनोवा की एक तस्वीर जारी की है. इस तस्वीर में वह रूसी जासूस एना चैपमैन के साथ नजर आ रही हैं. बता दें चैपमैन को साल 2010 में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. वहीं मिला एंटोनोवा और एपस्टीन की तस्वीरें भी उसी दौरान की बताई जा रही हैं, जब बिल गेट्स उन्हें डेट कर रहे थे.
एपस्टीन पर लगा था यह आरोप
जेफरी एपस्टीन पर आरोप लगा था कि उन्होंने 18 साल की लड़कियों को अपने मैनहटन और फ्लोरिडा स्थित घर पर पैसे देकर संबंध बनाए थे. जब इसकी जांच की गई तो साल 2008 में उन्हें दोषी पाया गया.
एपस्टीन को साल 2019 में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उनकी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बिल क्लिंटन और ब्रिटेन के राजकुमार एंड्रयू जैसे दिग्गजों से जान पहचान थी. गिरफ्तारी के बाद भी एपस्टीन ने अपने उपर लगे सेक्स ट्रैफिकिंग और साजिश के आरोपों को निराधार बताया था. यही वजह थी कि उन्होंने ट्रायल के दौरान आत्महत्या कर ली.
.
Tags: America, Bill Gates, Russia, United States
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 16:24 IST









