हाइलाइट्स
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है
संसद की नई भवन के उदघाटन को लेकर राजनीति तेज हो गई है
28 मई को जेडीयू पूरे बिहार में प्रदर्शन करने जा रहा है
पटना. क्या नीतीश कुमार ने बीजेपी से अलग होने के बाद भी बीजेपी से फिर से नज़दीक जाने का रास्ता खोल रखा है, आखिर वो कौन है जो भविष्य में नीतीश कुमार की नजदीकिया बीजेपी से बढ़ा सकता है, इसकी भविष्यवाणी चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने की है. चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि नीतीश कुमार राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के जरिए भाजपा से संपर्क साधे हुए हैं. पीके ने कहा कि जदयू के एमपी होते हुए भी हरिवंश आखिर क्यों राज्यसभा के उपसभापति हैं.
दरअसल प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर ये आरोप तब लगाया है जब नए संसद भवन का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से किए जाने को लेकर देश की ज्यादातर विपक्षी पार्टियां विरोध कर रही हैं. इन दलों में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी सहित बिहार की सत्ता पर काबिज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU भी शामिल है. इसको लेकर JDU उद्घाटन के दिन यानी 28 मई को बिहार में व्यापक स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करेगा. इन सबके बीच प्रशांत किशोर का कहना है कि बिहार में नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ बिहार में सरकार बनाई है.
आज देश में कई लोगों को ऐसा लग रहा है कि नीतीश कुमार भाजपा के खिलाफ देश स्तर पर कोई बड़ा महागठबंधन बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं, ये बात पूरी तरह से विश्वसनीय नहीं है. पीके ने कहा कि जहां तक मैं समझ पाया हूं, जहां तक मेरी जानकारी है नीतीश कुमार महागठबंधन में जरूर हैं, लेकिन उन्होंने भाजपा के साथ चैनल बंद नहीं किए हैं. इसका सबसे बड़ा प्रमाण है कि हरिवंश नारायण जो राज्यसभा के उप सभापति के पद पर बने हुए हैं. हरिवंश नारायण जनता दल यूनाइटेड के एमपी हैं.
आपके शहर से (पटना)

Vastu Tips: आर्थिक स्थिति अच्छी करने के लिए क्रिस्टल का कछुआ होता है फायदेमंद, इस प्रकार रखने से होगा लाभ

स्कूल का हेडमास्टर लड़कियों के साथ करता था गंदी हरकत, पता लगने पर लोगों ने बंधक बनाकर पीटा

गाड़ियों की किस्त न चुका पाने पर एजेंट नहीं जब्त कर पाएंगे आपके वाहन, पटना हाईकोर्ट ने सुनाया यह फैसला

UPSC Recruitment 2023: भारत सरकार में बिना परीक्षा ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, बस करना है ये काम, होगी अच्छी सैलरी

Good News : अब बिहार की पंचायतों को मिलेंगी बैंकिंग सुविधा, समस्तीपुर में यह हो रही है तैयारी

10 वर्षों से विकास की बाट जोह रही दरभंगा की यह सड़क, बैलगाड़ी की स्पीड से रेंगते हैं वाहन

Sikshak Bahali Update: शिक्षक बहाली के विज्ञापन में देरी | Bihar Sikshak Bahali | Top News

Sarkari Naukri: 86400 मंथली सैलरी वाली चाहिए नौकरी, तो ONGC MRPL में तुरंत करें आवेदन, चाहिए ये योग्यता

Parliament House: अलग होकर भी आपके साथ खड़ा हूं! पीएम मोदी के नाम चिराग का पत्र

छपरा में यहां सजता है सेकंड हैंड बाइक बाजार, आधे से भी कम दाम में मिलेगा टू-व्हीलर!

‘बिहार और बिहारियों का अपमान करने लगे हैं मुख्यमंत्री’, नीतीश कुमार पर चिराग पासवान का प्रहार
प्रशांत किशोर कहते हैं कि भाजपा को जब नीतीश कुमार ने छोड़ा और उस गठबंधन से बाहर आए तो हरिवंश ने न उपसभापति के पद से इस्तीफा दिया है, न पार्टी ने उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा है और न ही पार्टी ने उन पर कोई कार्रवाई की है. यह बात समझ से परे है कि जिस गठबंधन से नीतीश कुमार बाहर आ गए उस दल में आप या आपके दल का एक एमपी राज्य सभा में उपसभापति जैसे महत्वपूर्ण पद पर कैसे बना रह सकता है ? प्रशांत ने कहा कि मेरी जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार का भाजपा के साथ जो संपर्क है वो हरिवंश के माध्यम से बना हुआ है.
वहीं प्रशांत किशोर के आरोप पर जदयू के किसी भी नेता ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया. इस बारे में जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा जदयू हर किसी के बात का नोटिस नहीं लेता है.
.
Tags: Bihar News, Nitish kumar, PATNA NEWS, Prashant Kishor
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 17:26 IST









