
सृजित अवस्थी/पीलीभीत. उत्तरप्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र की समाप्ति में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं. ऐसे में बड़ी संख्या में पर्यटकों की आमद यहां दर्ज की जा रही है. वहीं सैलानियों को टाइगर सफारी के दौरान बाघ के दीदार करने का रोमांचक अनुभव भी मिल रहा है. आप भी देखिए भारी भरकम टाइगर का ये खास वीडियो.
पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र अब कुछ ही दिन चलेगा. यह सत्र 15 नवम्बर से 15 जून तक चलता है. ऐसे में अब यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं. स्थानीय पर्यटकों के साथ ही साथ विदेशी सैलानी भी पीलीभीत टाइगर रिजर्व का रुख कर रहे हैं. अगर आंकड़े की बात की जाए तो बीते एक सप्ताह में तकरीबन 1,500 पर्यटकों ने सफारी का लुत्फ उठाया.
सफारी वाहनों का सामने नजर आया टाइगर
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में अन्य अभ्यारण की अपेक्षा पीलीभीत टाइगर रिज़र्व में टाइगर के दीदार होने की संभावनाएं काफ़ी अधिक रहती हैं. आए दिन इससे जुड़े तमाम वीडियो भी सामने आते रहते हैं. हाल ही में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के सफारी रूट का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक भारी भरकम टाइगर सफारी वाहनों के आगे चहलकदमी करते नजर आ रहा है. हालांकि कुछ देर बाद ही टाइगर वापस घने जंगलों की ओर चला गया.
वीडियो में सकड़ पर मस्ती करता भालू आया नजर
वैसे तो पीलीभीत टाइगर रिज़र्व को मुख्य तौर पर बाघ के दीदार के लिए जाना जाता है. लेकिन यहां बाघ के अलावा भी कई वन्यजीव बहुतायत में पाए जाते हैं. कुछ दिनों पहले ही किसी राहगीर ने शारदा सागर डैम को जाने वाली सड़क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. जिसमें एक भालू काफी देर सड़क पर मस्ती करते नजर आया था.
.
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 17:21 IST









