UPPSC PCS Result 2023: कहां से डाउनलोड करें यूपी पीसीएस का रिजल्ट? काम आ सकती है जानकारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UPPSC PCS Result 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा यानी पीसीएस प्रीलिम्स का रिजल्ट जल्द जारी किया जाने वाला है. रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. यूपी पीसीएस की प्रीलिम्स परीक्षा 14 मई 2023 को दो शिफ्ट में हुई थी. इसकी प्रोविजनल आंसर की 22 मई को जारी की जा चुकी है. आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का समय 24 मई तक दिया गया था. आपत्तियों पर विचार करने के बाद आयोग 31 मई तक फाइनल रिजल्ट जारी करेगा.

कब तक आएगा यूपी पीसीएस का रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी पीसीएस प्रीलिम्स का रिजल्ट 31 मई तक या जून के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा. हालांकि आयोग ने प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी करने की डेट नहीं बताई है.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

ऐसे चेक कर सकेंगे यूपी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट

-सबसे पहले यूपीपीएससी की वेबसाइट पर जाना होगा.
-अब आयोग की वेबसाइट पर ही पीसीएस रिजल्ट का लिंक मिल जाएगा.
-इसमें मांगी गई जानकारियां जैसे कि रोल नंबर आदि भरकर सबमिट करेंगे.
– अब यूपी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट ओपन हो जाएगा, इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

3.4 लाख लोगों ने दी थी प्रीलिम्स परीक्षा

यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए 5.6 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. लेकिन इसमें शामिल हुए थे 3.4 लाख अभ्यर्थी. यूपी पीसीएस 2023 में कुल 173 रिक्तियां हैं.

ये भी पढ़ें 

Bank Manager Jobs: बैंक में कैसे बनते हैं मैनेजर, जानें कितने अनुभव की होती है आवश्यकता

UPSC Result 2022: यूपीएससी टॉपर इशिता किशोर के कितने आए हैं मार्क्स ? देखें टॉप-10 के स्कोर

Tags: Exam result, UPPSC

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें