रिपोर्ट- कृष्णा शुक्ला
अयोध्या. अयोध्या में शुक्रवार की सुबह शहर के प्रतिष्ठित सनबीम स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में एक सनसनीखेज मोड़ आ गया है. अभी तक जहां स्कूल की प्रिंसिपल द्वारा परिजनों को छात्रा के झूले से गिर जाने के कारण मृत्यु हो जाने की बात कह कर धोखा दिया जा रहा था वहीं पुलिस द्वारा स्कूल का सीसीटीवी चेक करने के बाद देखा गया है कि छात्रा स्कूल की छत से नीचे गैलरी में गिरी थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी. इस मामले में स्कूल प्रशासन के ऊपर संदेह की लकीरें पहले से ही खींच गई थी वही सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पूरा मामला संदेह के घेरे में है.
पुलिस की प्राथमिक जांच में यह भी मामला सामने आया है कि स्कूल प्रशासन ने परिजनों और पुलिस को धोखे में रखा और जिस जगह पर छात्रा गिरी थी उस जगह से खून के निशान भी साफ कर दिए थे जो कि निश्चित रूप से साक्ष्यों को मिटाने का अपराध है. इस मामले में शनिवार की दोपहर छात्रा के परिजनों की तहरीर पर स्कूल की प्रिंसिपल स्कूल के प्रबंधक और एक गेम टीचर के खिलाफ गैंग रेप की साजिश करना, हत्या कर साक्ष्य मिटाने सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
आपके शहर से (अयोध्या)

रायबरेली के इस मंदिर में काले रंग में विराजमान हैं पवन पुत्र हनुमान, जानें इसका रहस्य

SPG Salary: एसपीजी में कैसे मिलती है नौकरी, क्या होती है सैलरी? जानें इनका वर्किंग स्टाइल

अयोध्या राम मंदिर में निजी सुरक्षाकर्मी भी रहेंगे तैनात, श्रद्धालुओं को दर्शन में करेंगे मदद

अयोध्या आने वाले राम भक्तों को तोहफा, 25000 क्षमता वाला दर्शनार्थी सुविधा केंद्र बन कर तैयार

झांसी दिव्यांग क्रिकेट टीम चेन्नई में लहराएगी उत्तर प्रदेश का परचम, 1 जून से होगा लीग का आयोजन

UP Weather Alert: धूल भरी आंधी के साथ लखनऊ में हुई तेज बारिश, जानिए कैसा रहेगा आने वाला मौसम

Kanpur News : अब गन्ने के खेत में उगेंगी हैदराबाद की मीठी ज्वार, किसानों की आय में होगा इजाफा

Umesh Pal Murder Case: 22 आरोपी, 6 की मौत, 9 जेल में, 1800 पन्नों की पहली चार्जशीट में खुला सदाकत का कच्चा चिट्ठा

जेष्ठ पूर्णिमा पर बन रहा शुभ संयोग, अगर ऐसा किया तो बन सकते हैं अमीर और बरसेगा पैसा

अयोध्या के सनबीम स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत, हादसा है या हत्या- जांच कर रही पुलिस

Arif Saras News: अब कानपुर चिड़ियाघर में ही रहेगा आरिफ का सारस, जानिए पीछे की बड़ी वजह
पुलिस ने मुख्य आरोपी गेम टीचर अभिषेक कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया है. इस दर्दनाक घटना में मृत हुई छात्रा के परिजनों ने थाना कैंट लिखित तहरीर दी है और आरोप लगाया कि शुक्रवार को स्कूल में छुट्टी होने के बावजूद एक साजिश के तहत स्कूल की प्रिंसिपल रश्मि भाटिया ने उनकी बेटी को स्कूल में बुलाया जिसके बाद स्कूल के प्रबंधक बृजेश यादव और गेम टीचर अभिषेक कनौजिया ने मिलकर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और घटना को छिपाने के लिए उसे छत से नीचे फेंक दिया. इसके कारण उसकी मृत्यु हो गई.
परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने स्कूल के प्रबंधक बृजेश यादव, प्रधानाचार्य रश्मि भाटिया और गेम टीचर अभिषेक कनौजिया के खिलाफ गैंगरेप, गैंगरेप की साजिश करना, हत्या और हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने, पाक्सो एक्ट की गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है. इस पूरे मामले में बेहद शर्मनाक पहलू यह है कि छुट्टी के दिन आखिर छात्रा स्कूल क्यों गई थी और प्रिंसिपल से मुलाकात के कुछ ही मिनट बाद स्कूल की छत से नीचे गिर गई, जिसके बाद आरोपियों ने छात्रा के शव को घटनास्थल से हटाया और वहां पर लगे खून के दाग को भी साफ कर दिया.
इसके बाद परिजनों को यह सूचना दी गई कि उनकी बेटी झूले से गिर गई है और उसे अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. काफी समय तक स्कूल प्रशासन पुलिस और परिजनों को गुमराह करता रहा लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो सारी सच्चाई सामने आ गई है. इस मामले में स्कूल के गेम टीचर को परिजनों ने मुख्य आरोपी बताया है जबकि अन्य लोगों को इस घटना में शामिल बताया है.
इस दर्दनाक घटना को लेकर शहर के लोगों में बेहद नाराजगी है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 3 डाक्टरों के पैनल द्वारा छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है. घटना की सूचना मिलने के बाद भाजपा सांसद लल्लू सिंह भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और कहा कि घटना दुखद है. उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बात हो रही है सारे मामले सामने आएंगे.
.
Tags: Ayodhya News, Crime News, Gang Rape, UP news
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 15:39 IST









