इस शहर में 45 डिग्री के तापमान में भी लोग खाते हैं गरमा-गरम कचोड़ी, हर रोज लाखों की बिक्री

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शक्ति सिंह/कोटा. कोटा में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है मई-जून के महीने में गर्म हवाएं चलती है. 11 बजे बाद चिलचिलाती धूप में इंसान तो क्या जानवर भी बाहर नजर नहीं आते, सड़कें और बाजार भी सुनी दिखती है. लेकिन कोटा के लोगों की दीवानगी कचोड़ी में ऐसी है कि सर्दी, गर्मी और बरसात कुछ भी हो शहरवासी कचोड़ी का मज़ा जरूर लेते हैं.

इस भीषण गर्मी के दौर में जहां एक तरफ 42 से 45 डिग्री तापमान चल रहा है. ऐसे में भी कोटा शहर के लोगों को गरमा-गरम कचोड़ी चाहिए. इस कचोड़ी को बड़ी स्पेशल तरीके से बनाई जाती है. कचोड़ी  में काफी महंगी हींग डाली जाती है और कई तरह के मसाले और दाल का प्रयोग कर बनाई जाती है. जिसे ना केवल कोटा वासी बल्कि देशभर से पढ़ने आए कोचिंग स्टूडेंट भी बड़े चाव से खाते हैं.

कोटा की पहली पसंद है कोटा कचोड़ी 
कोटा की कचोड़ी  देश ही नहीं विदेशों में भी सप्लाई होती है बाहर से आने वाले कोचिंग स्टूडेंट के पेरेंट्स या फिर पर्यटक भी कोटा कचोड़ी को एक बार जरूर खाते हैं. वैसे तो एजुकेशन सिटी के नाम से देश भर में विख्यात कोटा शहर अपने जायके के लिए भी प्रसिद्ध है. कोटा में बनने वाली कचोड़ी अपनी पहचान देश ही नहीं विदेशों में भी रखती.

स्वाद का खज़ाना
उड़द की दाल में हींग व कचोड़ी धनिया मिर्च डालकर तैयार होने वाली इस कचोड़ी के जायके का कोई तोड़ नहीं, कैथा की चटनी (हरी) के साथ लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. उड़द दाल, मैदा, बेसन से बनने वाली कचोड़ी की सबसे खास बात है कि इसमें डाली जाने वाली हींग कचौरी के टेस्ट को जायकेदार बनाती हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 15:44 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें