
REET Result 2023 DECLARED: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) जयपुर ने लेवल 1 के लिए REET Main Result 2023 जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल -1 के लिए उपस्थित हुए थे, REET की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर लेवल 1 के लिए REET Main Result 2023 चेक कर सकते हैं. कुल 41,546 उम्मीदवारों में से 21,000 उम्मीदवारों को 21,000 पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://rsmssb.rajasthan.gov.in/Static/files के जरिए भी REET Result 2023 लेवल 1 का रिजल्ट (REET Result 2023) चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं. कुल 41,546 उम्मीदवारों में से 38,280 उम्मीदवार गैर-टीएसपी (आदिवासी उप-योजना) क्षेत्र से हैं, जबकि 3,266 उम्मीदवार टीएसपी क्षेत्र से हैं. जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें अब डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के दौर में उपस्थित होना होगा.
डीवी राउंड और जिला आवंटन के बाद 19,192 उम्मीदवारों को गैर-टीएसपी क्षेत्र में और 1,808 उम्मीदवारों को टीएसपी क्षेत्र में पोस्टिंग दी जाएगी. लेवल-2 के विभिन्न विषयों का रिजल्ट 15 जून, 2023 तक घोषित होने की उम्मीद है. शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल-1 में 2 लाख 12 हजार 342 में से 1 लाख 96 हजार 696 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी. ऐसे में उपस्थिति 92.63 फीसदी रही. जबकि लेवल-2 में 7 लाख 53 हजार 23 अभ्यर्थियों में से 7 लाख 5 हजार 629 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. लेवल-2 की अटेंडेंस 93.70 फीसदी रही.
आपके शहर से (जयपुर)
बोर्ड की ओर से 48 हजार पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 फरवरी से 1 मार्च तक कराई गई थी. परीक्षा में कुल 9.65 लाख में से 9.02 लाख अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे. आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवारों से सवालों को लेकर आपत्तियां मांगी गई थीं. इनमें लेवल-1 और लेवल-2 में कुल मिलाकर 77 हजार 939 आपत्तियां दर्ज की गई थीं.
REET Result 2023 ऐसे चेक करें रिजल्ट
RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर, ‘REET Result 2023’ लिंक पर क्लिक करें.
एक PDF फाइल खुलेगी.
अपना REET Result 2023 लेवल 1 चेक करें और इसे सेव करें.
.
Tags: RSMSSB Recruitment
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 07:35 IST









