बना अशुभ षडाष्टक योग, शनि-मंगल 4 राशिवालों के जीवन में कर सकते हैं अमंगल, संपत्ति हानि, दुर्घटना, वाद-विवाद की आशंका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

10 मई को दोपहर 02 बजकर 13 मिनट पर कर्क राशि में मंगल का गोचर हुआ.
मंगल की कर्क और शनि की कुंभ में उपस्थिति से अशुभ षडाष्टक योग का निर्माण हुआ है.

Shadashtak Yog 2023 Zodiac Effect: शनि और मंगल ग्रह के कारण अशुभ षडाष्टक योग बना है, जो 30 जून तक रहेगा. 10 मई को दोपहर 02 बजकर 13 मिनट पर कर्क राशि में मंगल का गोचर हुआ और शनि देव अपनी ही राशि कुंभ में विराजमान हैं. मंगल की कर्क और शनि की कुंभ में उपस्थिति से अशुभ षडाष्टक योग का निर्माण हुआ है, जो 4 राशि के जातकों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है. इनको अपने जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. शनि और मंगल में शत्रुता का भाव होता है. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं कि अशुभ षडाष्टक योग का राशियों पर क्या अशुभ प्रभाव होगा?

कब से कब तक है षडाष्टक योग
शनि तो अपनी राशि कुंभ में विराजमान रहेंगे और मंगल 30 जून तक कर्क राशि में रहेगा. वह 1 जुलाई को तड़के 02 बजकर 37 मिनट पर सिंह राशि में गोचर कर जाएगा. ऐसे में षडाष्टक योग 10 मई से 30 जून तक रहेगा. 1 जुलाई से षडाष्टक योग खत्म हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: आज बना है गजकेसरी योग, 3 राशिवालों की होगी चांदी, नई नौकरी, धन लाभ होगा

कैसे बनता है षडाष्टक योग?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कुंडली में दो ग्रह एक दूसरे से छठे घर और आठवे घर में होते हैं तो यह अशुभ षडाष्टक योग बनता है. इस बार शनि और मंगल की स्थिति से षडाष्टक योग बना है. इस योग में लोगों को कई प्रकार के कष्ट झेलने पड़ सकते हैं, जो मानसिक, शारीरिक और आर्थिक हो सकते हैं.

षडाष्टक योग 2023 राशियों पर अशुभ प्रभाव
शनि और मंगल से बने षडाष्टक योग के कारण 4 राशियों कर्क, सिंह, कुंभ और धनु के जातकों पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है. आइए जानते हैं उन पर होने वाले अशुभ प्रभावों के बारे में.

कर्क: षडाष्टक योग के कारण आपकी राशि के जातकों के लिए धन हानि का योग बन रहा है. 10 मई से 30 जून के बीच आप कोई भी बड़ा निवेश न करें. वह घाटे का सौदा हो सकता है. साथ ही प्रॉपर्टी से जुड़े कुछ वाद-विवाद भी हो सकते हैं. दांपत्य जीवन में तनाव होने से सेहत पर बुरा असर हो सकता है. ऐसे में आप शांति और धैर्य के साथ समस्याओं का सामना करें.

यह भी पढ़ें: सर्वार्थ सिद्धि समेत दो शुभ योग में है निर्जला एकादशी, पूजा के बाद दान करें 5 वस्तुएं, विष्णु कृपा के साथ होंगे 5 फायदे

सिंह: षडाष्टक योग से सिंह राशिवालो को अपने करियर में कई तरह की चुनौतियां मिल सकती हैं, जिससे काम में बाधा आएगी. मन दुखी होगा. इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो सकती है, इसका कारण फिजूलखर्ची हो सकती है. इस पर कंट्रोल करना होगा. परिजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है, जिससे तनाव हो सकता है. संभलकर रहना होगा.

धनु: आपकी राशि के लोगों को षडाष्टक योग के कारण धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है. आपके खर्चे बढ़ेंगे, जिससे कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के असयोग से परेशान होंगे. शांत दिमाग से अपना काम करें, सब आसान होगा. 30 जून तक आपको भी निवेश से बचना चाहिए.

कुंभ: शनि और मंगल का षडाष्टक योग आपकी राशि के जातकों को सावधान करने वाला है क्योंकि दुर्घटना की आशंका है. वाहन सावधानी से चलाएं. 30 जून तक जीवनसाथी के साथ संबंध खराब रह सकते हैं, जिससे दांपत्य जीवन तनावपूर्ण हो सकता है. कार्यस्थल पर अपने गुस्से और व्यवहार पर कंट्रोल रखें, नहीं तो काम खराब होगा.

Tags: Astrology, Shanidev

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें