कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार के लिए 24 नाम तय, 27 मई को शपथ लेंगे नए मंत्री

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. कई दिनों के विचार विमर्श के बाद कांग्रेस (Indian National Congress) ने आखिरकार अपने और 24 विधायकों की सूची को तैयार कर लिया है. ये विधायक शनिवार को सिद्धारमैया (Siddaramaiah) के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे. इनसे पहले 20 मई को मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम समेत आठ मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया था.

शनिवार को शपथ लेने वाले संभावित मंत्रियों की सूची में दिनेश गुंडु राव, कृष्णा बायरे गौड़ा, ईश्वर खंड्रे, रहीम खान, संतोष लाड, के एन राजन्ना, पीरियापट्टन वेंकटेश, एच सी महादेवप्पा, बैराथी सुरेश, शिवराज तंगाडागी, आरबी तिम्मापुर और बी नागेंद्र जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है. माना जाता है कि ये सभी विधायक सीएम सिद्धारमैया का काफी नजदीकी हैं.

यह भी पढ़ें- संसद भवन के उद्धाटन के दिन बाहर निकल रहे हैं तो जान लें ट्रैफिक का हाल, ये रास्ते रहेंगे बंद

वहीं डीके शिवकुमार के करीबी माने जाने वाले विधायकों की सूची में लक्ष्मी हेब्बलकर, मधु बंगारप्पा, डी सुधाकर, चेलुवारया स्वामी, मंकुल वैद्य और एम सी सुधाकर का नाम शामिल है. एन एस बोसेराजू अकेले एमएलसी हैं जिनका नाम राज्य मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए मंत्रियों की सूची में शामिल किया गया है.

कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार को होगा. सुरजेवाला ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि कैबिनेट विस्तार का फैसला मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कोर्ट में है. विस्तारित कैबिनेट का शपथ ग्रहण कल होगा.

उन्होंने कहा, ‘कैबिनेट बनाने का फैसला और कैबिनेट में किसे शामिल करना है सीएम का निर्णय है. सिद्धारमैया ने पार्टी के साथ कई नामों पर चर्चा की है. हमने उन नामों को तय करने का फैसला उनके उपर छोड़ दिया है… मुझे उनके (सिद्धारमैया) द्वारा बताया गया था कि कल विस्तारित कैबिनेट के मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी.’

बता दें सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार पिछले तीन दिनों से राष्ट्रीय राजधानी में हैं और उन्होंने कई दौर की चर्चा की है. उन्होंने खड़गे और राहुल गांधी के साथ विचार-विमर्श करने के बाद अंतिम सूची को मंजूरी दी है.

शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची:

1. एच.के. पाटिल
2. कृष्णा बायरे गौड़ा
3. एन चेलुवारायस्वामी
4. के वेंकटेश
5. एच.सी. महादेवप्पा
6. ईश्वर खंड्रे
7. क्याथासंद्रा एन राजन्ना
8. दिनेश गुंडू राव
9. शरणबसप्पा दर्शनापुर
10. शिवानंद पाटिल
11. तिम्मापुर रामप्पा बलप्पा
12. एस एस मल्लिकार्जुन
13. तंगदगी शिवराज संगप्पा
14. शरणप्रकाश रुद्रप्पा
15. पाटिल मनकल वैद्य
16. लक्ष्मी आर हेब्बलकर
17. रहीम खान
18. डी. सुधाकर
19. संतोष एस लाड
20. एन.एस. बोसेराजू
21. सुरेशा. बी.एस.
22. मधु बंगारप्पा
23. डॉ. एम.सी. सुधाकर
24. बी नागेंद्र

Tags: Congress, Indian National Congress, Karnataka Cabinet Expansion, Siddaramaiah

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें