सूर्यकुमार यादव के साथ बैटिंग करना दुनिया का सबसे आसान काम है… SKY का मुरीद हुआ कंगारू ऑलराउंडर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

कैमरन ग्रीन इस समय शानदार फॉर्म में हैं
मुंबई बनाम गुजरात दूसरा क्वालीफायर खेला जाएगा

नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बहुत कम समय में इंटरनेशनल स्टेज पर अपनी पहचान बनाई है. भारत के इस 360 डिग्री के बैटर का मुरीद ऑस्ट्रेलिया का युवा ऑलराउंडर भी हो चुका है. आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे कंगारू स्टार क्रिकेटर कैमरन ग्रीन (Cameroon Green)  का कहना है कि सूर्यकुमार यादव के साथ बैटिंग करना दुनिया का सबसे आसान काम है. मुंबई इंडियंस को जब सबसे ज्यादा जरूरत थी तब कैमरन ग्रीन ने उन पर खर्च किए गए 17 . 5 करोड़ रूपये को सार्थक साबित कर दिया और उन्हें खुशी है कि शुरुआती संघर्ष के बाद अब उनकी टीम आईपीएल खिताब से दो कदम की दूरी पर है.

कैमरन ग्रीन ने सूर्यकुमार यादव की बैटिंग की जमकर प्रशंसा की है. ग्रीन ने कहा , ‘मुझे लगता है कि यह दुनिया का सबसे आसान काम है. उन्हें स्ट्राइक देनी होती है और अगर आपको ढीली गेंद मिलती है तो उसे बाउंड्री पर भेजना है.’ लखनऊ सुपर जॉयंट्स को एलिमिनेटर में 81 रन से हराने के बाद दूसरे क्वालीफायर में मुंबई का सामना मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस से होगा. इसमें जीतने वाली टीम फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से खेलेगी.

यह भी पढ़ें:मिशन WTC फाइनल की तैयारी शुरू… शार्दुल- उमेश संग दिखे द्रविड़… एक दशक बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने पर नजर

‘मुंबई ने आईपीएल में कभी भी पहला मैच नहीं जीता है’
ग्रीन ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा , ‘रोहित (शर्मा) को भारत के लिए और आईपीएल में खेलने का इतना अनुभव है कि उन्हें पता है. मुझे लगता है कि मुंबई ने आईपीएल में अपना पहला मैच कभी नहीं जीता और उसने हमें यह बताया था. हमारी शुरुआत धीमी रही लेकिन हम सही समय पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं. यही सबसे जरूरी है.’ मुंबई और गुजरात टाइटंस की टीम शुक्रवार (26 मई) को दूसरे क्वालीफायर में आमने सामने होंगी.

Tags: IPL 2023, Mumbai indians, Suryakumar Yadav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें