
हाइलाइट्स
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के बाहर दीपक जलाने से घर माता लक्ष्मी का आगमन होता है.
घर को धन-दौलत से संपन्न बनाए रखने के लिए यह वास्तु उपाय बेहद कारगर माना जाता है.
Vastu Tips: हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ और दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है. क्योंकि किसी भी तरह की पूजा दीपक जलाए बिना संपन्न नहीं होती है. माना जाता है कि दीपक जलाने मात्र से घर से नकारात्मक शक्तियों की हानि होती है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, दीपक जलाने से घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है. घर को धन-दौलत से संपन्न बनाए रखने के लिए यह वास्तु उपाय बेहद कारगर माना जाता है. ऐसा करने घर-परिवार में होने वाले कष्टों से मुक्ति भी मिलती है. आइए उन्नाव के ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु जानकार पंडित ऋषिकांत मिश्र से जानते हैं किस समय दीपक जलाना बेहद शुभ होता है.
1. शाम को जरूर जलाएं दीपक: वास्तु शास्त्र के मुताबिक, शाम के समय दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है. क्योंकि गोधुलि बेला में घर के द्वार पर दीपक जलाने से माता लक्ष्मी का आगमन होता है. इसके अलावा घर में जा रही नकारात्मक ऊर्जा की हानि होती है.
2. राहु का दुष्प्रभाव समाप्त होगा: घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाने से राहु का दुष्प्रभाव भी समाप्त होता है. इस दोष को समाप्त करने के लिए आप किसी भी मंदिर अथवा तुलसी के पास भी दीपक जला सकते हैं. ऐसा करने से आपको अन्य भी लाभ होते हैं.
3. घर में होती है बरकत: यदि आप घर के दरवाजे पर दीपक जलाते हैं तो रुकी हुई बरकत आने लगती है. बताते हैं ऐसा करने से लक्ष्मी जी का आगमन होता है, जिसके चलते घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. ऐसे में मुख्य द्वार पर दीप जलने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
ये भी पढ़ें: इन 4 चीजों से करें बृहस्पति देव की पूजा, चमक जाएगी किस्मत, सारे कष्ट होंगे दूर, सुख शांति का होगा वास
4. पूर्व दिशा की ओर रखें ज्योति: माता लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक माने जाने वाले दीपक को जलाते समय कुछ वास्तु उपाय करने जरूरी होते हैं. बता दें कि, दीपक को इस तरह से जलाएं कि जब आप बाहर निकले तो दीप दाहिनी ओर रहे. दिशा की बात करें तो दीपक की ज्योति उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होनी चाहिए. पश्चिम दिशा की तरफ कभी भी दीपक न जलाएं.
ये भी पढ़ें: घर में लगाएं हरे पत्ते वाला यह पौधा, मां लक्ष्मी होती हैं बेहद प्रसन्न, धन की होगी बरसात, सुख-शांति का होगा वास
5. शाम 5 से 8 बजे का समय अच्छा: माता लक्ष्मी को बुलाने के लिए शाम का समय बेहद शुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, शाम को 5 बजे से लेकर रात 8 बजे का समय सबसे अच्छा माना जाता है. इस दौरान दीपक जलाने से इंसान को जीवन में लाभ ही लाभ होते हैं.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 03:25 IST








