दिल्ली-NCR को मिलेगी गर्मी से राहत! पूर्वोत्तर में भी होगी बारिश, जानें IMD का ताजा मौसम अपडेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

दिल्ली-एनसीआर में आज धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी की आशंका है.
पूर्वोत्तर राज्यों में आज झमाझम बारिश हो सकती है.

Weather Update. गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. देश के अधिकांश राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा है. इस बीच लोग मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया है कि इस बार देश में मॉनसून की एंट्री थोड़ी लेट हो सकती है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस बार 04 जून तक मॉनसून आ सकता है. मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि आगामी दिनों में देश के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा.

आज दिल्ली के कुछ इलाकों में हो सकती है बूंदाबांदी
वहीं दूसरी तरफ पूर्वोत्तर राज्यों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है. 16 से 19 मई के बीच असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार को यानी कि आज दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. हालांकि इससे तापमान में कोई खास राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में दिल्ली का तापमान 43 डिग्री को पार कर सकता है और आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

यह भी पढ़ेंः Prayagraj Weather Update: प्रयागराज में भीषण गर्मी के बीच 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

इन राज्यों में चल सकती है धूल भरी आंधी
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 18 मई तक हल्की बारिश, आंधी और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. वीकेंड तक दिल्ली में तापमान करीब 43-44 डिग्री तक पहुंच सकता है और अगले सप्ताह तापमान फिर गिर जाएगा. वहीं देश के अन्य राज्यों के आज के मौसम की बात करें तो पूर्वोत्तर भार में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. राजस्थान, दक्षिण हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चल सकती है.

इन राज्यों में बारिश की संभावना
पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली गिरनी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. केरल और दक्षिण कर्नाटक में हल्की बारिश के साथ एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है. ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है. इसके अलावा केरल में प्री-मॉनसून गतिविधि शुरू हो सकती है. बीते मंगलवार को स्काईमेट ने अनुमान जताया कि अगले तीन से चार दिनों में बिजली चमकने, गरज के साथ छींटे और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है. कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है, कुछ भागों में 40-50 मिमी बारिश हो सकती है.

Tags: IMD alert, Weather news, Weather Update

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें