बहुत शक्तिशाली हैं सूर्य देव के ये 12 मंत्र, जपते ही पूरी होती है हर इच्छा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Surya Mantra : सूर्य देव का ज्योतिष शास्त्र में भी अत्यंत महत्व बताया गया है. सूर्य देव ऐसे देवता हैं, जो नियमित रूप से अपने भक्तों को दर्शन देते हैं. रविवार के दिन इनकी पूजा-आराधना का विशेष महत्व है. सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए मात्र एक लोटा जल ही काफी है. नियमित रूप से सूर्य देव को अर्घ्य देकर कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है. साथ ही इस उपाय से मान-सम्मान में वृद्धि, नौकरी में तरक्की और अनेक सफलता के द्वार खुल जाते हैं. भोपाल के रहने वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं किस काम के लिए सूर्य देव के 12 मंत्रों में से किसका जाप करना लाभकारी होता है.

1. ॐ हृां मित्राय नम:
अगर आप अच्छी सेहत पाना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपकी कार्य करने की क्षमता बढ़ जाए, तो आप सूर्य देव के पहले मंत्र का जाप उन्हें अर्घ देते समय नियमित रूप से करें.

यह भी पढ़ें – अपनी पत्नी की हर छोटी-बड़ी पसंद का ख्याल रखते हैं ये 5 नाम अक्षर वाले पुरुष

2. ॐ हृीं रवये नम:
अगर आप क्षय व्याधि से परेशान हैं और अपने शरीर का रक्त संचार ठीक करना चाहते हैं, तो सूर्य देव के सामने खड़े होकर इस मंत्र का जाप करें. इससे कफ आदि से जुड़े रोग भी दूर होते हैं.

3. ॐ हूं सूर्याय नम:
मानसिक शांति के लिए सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करना चाहिए. इससे बुद्धि में भी वृद्धि होती है.

4. ॐ ह्रां भानवे नम:
मूत्राशय से जुड़ी समस्याओं के लिए आप इस मंत्र का जाप कर सकते हैं.

5. ॐ हृों खगाय नम:
मलाशय से संबंधित समस्या के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए. इसके जाप से बुद्धि का विकास होता हैं और शरीर का बल भी बढ़ता है.

यह भी पढ़ें – बैड लक दूर करना चाहते हैं, तो सुबह उठकर अपनाएं ये उपाय

6. ॐ हृ: पूषणे नम:
आप अपना बल और धैर्य बढ़ाना चाहते हैं, तो इस मंत्र का जाप करें. इससे मनुष्य का मन धार्मिक कर्मों में भी लगता है.

7. ॐ ह्रां हिरण्यगर्भाय नमः
इस मंत्र का लाभ छात्रों को विशेष रूप से मिलता है. इसके जाप से शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक शक्तियां विकसित होती हैं.

8. ॐ मरीचये नमः
इस मंत्र के जाप से मनुष्य स्वस्थ काया प्राप्त करता है. इससे मनुष्य को कोई रोग नहीं होते.

9. ॐ आदित्याय नमः
इस मंत्र का जाप करने से बुद्धि तीव्र होती है और आर्थिक समस्या दूर होती है.

10. ॐ सवित्रे नमः
इस मंत्र के जाप से मनुष्य का मान-सम्मान बढ़ता है. साथ ही सूर्य देव की विशेष कृपा बनी रहती है. इसके अलावा मनुष्य की कल्पनाशक्ति भी बढ़ती है.

यह भी पढ़ें – इस नियम से लगाएं दीपक, आपकी मनोकामना होगी पूरी

11. ॐ अर्काय नमः
यदि आप वेदों के रहस्य को जानना चाहते हैं तो इस मंत्र का जाप लाभदायक हो सकता है. इसके अलावा इस मंत्र के जाप से मन दृढ़ होता है. जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं.

12. ॐ भास्कराय नमः
इस मंत्र के जाप से आंतरिक और बाहरी शरीर स्वच्छ रहता है. साथ ही मन भी प्रसन्न रहता है.

सूर्य देव की कृपा पाने के लिए प्रतिदिन उन्हें नियमित रूप से अर्घ्य दें. प्रतिदिन संभव ना हो तो हर रविवार अर्घ्य दें और इनमें से कोई एक मंत्र का जाप करें. इससे सुख, समृद्धि और अच्छी सेहत का वरदान मिलेगा.

Tags: Dharma Aastha, Religion

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें