मुंबईः बॉलीवुड में आज ऐसे कई एक्टर हैं या कहें कि ज्यादातर एक्टर हैं जो अपनी फिटनेस और सिक्स पैक एब्ज के जरिए चर्चा में रहते हैं. फिर चाहे वे ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) हों, सलमान खान (Salman Khan) या फिर शाहरुख खान, वरुण धवन. लेकिन, क्या आप जानते हैं बॉलीवुड में ये चलन किसने शुरू किया? इंडस्ट्री में ये चलन 90 के दशक के एक खूंखार विलेन ने इंडस्ट्री में ये चलन शुरू किया. बॉलीवुड में बॉडी बिल्डिंग को बढ़ावा देने का श्रेय उन्हीं को जाता है. 90 के दशक के इस खूंखार विलेन का नाम है गैविन पैकर्ड (Gavin Packard). जिन्होंने महेश भट्ट की सड़क में भी निगेटिव रोल प्ले किया था. इसके अलावा उन्होंने मोहरा, चमत्कार, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, त्रिदेव जैसी फिल्मों में गैविन पैकर्ड ने निगेटिव रोल निभाया और दर्शकों को खूब डराया.
गैविन ने बहुत सी हिट बॉलीवुड फिल्मों में निगेटिव रोल प्ले किये. 48 साल की उम्र में गैविन ने एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई के कल्याण फ्लाईओवर से मार्केट जाते समय 2012 की बाइक का एक्सीडेंट हो गया. हादसे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि जब गैविन का एक्सीडेंट हुआ, उन्होंने शराब पी हुई थी. उनके फ्यूनरल में करीब 200 लोग शामिल हुए थे. लेकिन, उनमें से कोई भी बॉलीवुड का नहीं था. एक्सीडेंट से कुछ दिन पहले ही उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर अपने बच्चों को लेकर फ्रांस चली गई थीं.
गैविन ने बॉडी बिल्डिंग में कई अवॉर्ड अपने नाम किए थे. महेश भट्ट की फिल्म ‘सड़क’ में काम करते हुए संजय दत्त गैविन से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उनसे बॉडी बिल्डिंग की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दी. इसके अलावा सुनील शेट्टी ने भी गैविन से ट्रेनिंग ली थी. यही नहीं, सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को भी पैकर्ड ने ही ट्रेन्ड किया था.
गैविन पैकर्ड की बॉडी देखकर संजय दत्त भी काफी प्रभावित थे. (pc:instagram@kamillekylapackard)
आयरिश फादर और महाराष्ट्रियन मदर के बेटे गैविन ने पहले फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए. उन्हें महेश भट्ट ने अपनी फिल्म सड़क में बड़ा ब्रेक दिया. जिसमें उन्होंने महारानी के बॉडीगार्ड हीरो का रोल प्ले किया था. लेकिन, कई फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें इंडस्ट्री में वो सफलता नहीं मिल पाई, जिसकी उन्हें उम्मीद थी. और इसी के चलते वह शराब में डूबते चले गए. एक्सीडेंट के बाद 2 साल तक गैविन बेड पर ही रहे और 2012 में उनका निधन हो गया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood, Entertainment, Salman khan, Sanjay dutt
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 06:30 IST








