करौली में नदी पार करते समय ड्रम की बनी नाव पलटने से हादसा, 10 साल के बच्चे की मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र शर्मा/करौली. करौली सदर थाना क्षेत्र के गूलर घटा में नदी पार करते समय ड्रम की बनी एक छोटी नाव पलट गई. जिससे एक बच्चे की मौत हो गई. परिजन बालक को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बालक अपने परिजनों के साथ छोटी नाव से नदी पार कर रहा था. गूलर घटा निवासी वीरेंद्र ने बताया कि राहुल पुत्र नारायण माली उम्र 10 साल निवासी भोलू पुरा अपनी मौसी के घर करौली के गूलर घटा क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने आया था. शनिवार को वो अपने पांच छः लोगों के साथ ड्रम की बनी एक छोटी नाव से बरखेड़ा नदी पार कर रहा था.

नाव में 5-6 लोग थे सवार
इस दौरान नाव असंतुलित हो कर पलट गई. असंतुलित होने के कारण नाव पलटने से उसमें सवार पांच छः लोग नदी में गिर गए. लोगों को आसपास मौजूद एक युवक ने जैसे तैसे नदी से बाहर निकाला. जबकि राहुल नदी में डूब गया.

पिता जयपुर में करते हैं मजदूरी
आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद राहुल को नदी से बाहर निकाला और करौली हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद राहुल को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए मृतक का शव लेकर घर चले गए. जहां पिता के जयपुर से पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया जाएगा. बालक पहली कक्षा का छात्र था. पिता मजदूरी का काम करता है.

यहां गौरतलब है की जिला मुख्यालय के समीप भद्रावती नदी और बरखेड़ा नदी में कई स्थानों पर पांचना बांध का जल भरा भराव है. जलभराव के चलते क्षेत्र के लोग नदी पार करने के लिए ड्रम का बना हुआ पुल और छोटी नावों का सहारा लेते हैं, जो कई बार असंतुलित होकर दुर्घटना का कारण बनते हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 07:46 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें