The Kerala Story: छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता ने फ्री में दिखाई ‘द केरला स्टोरी’, युवतियों से भरा टॉकीज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिपोर्ट- लखेश्वर यादव

जांजगीर चांपा. जिले के बिर्रा में मयाराम सिनेप्लेक्स में जिलामंत्री भाजपा एवं जिला पंचायत सदस्य बम्हनीडीह गगन जयपुरिया के पहल से 16 साल के ऊपर के बहनों एवं महिलाओं के लिए एक दिन के लिए द केरला स्टोरी निशुल्क शो दिखाया गया. गगन जयपुरिया ने कहा कि इस फिल्म को देखने के लिए 16 साल से ऊपर के बहनों को जो स्कूलों एवं कालेजों में पढाई करती है, उनको आमंत्रित किया गया है. उन्होंने खुशी जाहिर की उम्मीद से ज्यादा बहनों ने फिल्म को देखने के लिए पंजीयन कराया. फिल्म को देखने के लिए दोपहर 3 से 6 बजे के शो में 208 लोगों की बैठने की क्षमता थी. जिसमें लगभग 250 लोगों ने सीढ़ियों में बैठकर फिल्म देखी. उसके बाद जो बहने इस फिल्म को नहीं देख पाए उनके लिए शाम का शो 6 से 9 बजे का भी निशुल्क रखा गया.

भाजपा नेता गगन जयपुरिया ने कहा कि अगर शाम के शो में जो बहने इस फिल्म को नहीं देख पाएंगे उनके लिए रात 9 से 12 बजे का शो भी निशुल्क दिखाया जाएगा. बॉलीवुड में कई फिल्में बनती रहती है, आती जाती रहती हैं. उसमें कम फिल्में ऐसी होती है जो देश, समाज एवं प्रदेश में संदेश दे जाती है. “द केरला स्टोरी” फिल्म हिन्दू बहनों के लिए जो हिन्दू सनातन धर्म में जन्म लिए है. उनके लिए लव जेहाद जैसे चीजों से बचाने के लिए संदेश देने के लिए जिस तरीके से फिल्म को सीमांकन किया गया है वो अद्भुत और काबिले तारीफ है.

उन्होंने सभी बहनों से इस फिल्म को देखने के लिए निवेदन किया है. उन्होंने आगे कहा कि यह फिल्म आने वाले समय में समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगा. फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, कास्ट टीम को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरीके से इस फिल्म को बनाने में भूमिका अदा की है वह काबिले तारीफ है.

Tags: BJP Leader, Chhattisgarh news, Chhattisgarh police, Crime against women

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें