जब सैफ अली खान से बोले डायरेक्टर- या तो GF को छोड़ दो या फिल्म… छोटे नवाब ने किसे चुना?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबईः सैफ अली खान (Saif Ali Khan) बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं, जिन्हें समीक्षकों ने हमेशा सराहा. एक्टर ने अपने फिल्मी करियर में ‘दिल चाहता है’, ‘सलाम नमस्ते’, ‘हम तुम’ जैसी जबरदस्त फिल्मों के अलावा ‘सेक्रेड गेम्स’ जैसी चर्चित वेब सीरीज में काम किया. सैफ अली खान ने यश चोपड़ा (Yash Chopra) की ‘परम्परा’ के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. लेकिन, इससे पहले वह किसी और ही फिल्म के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले थे. ये फिल्म थी ‘बेखुदी’, जिसमें सैफ अली खान बतौर लीड एक्टर दिखाई देते, लेकिन गर्लफ्रेंड के चलते मामला ऐसा पलटा कि डायरेक्टर ने उन्हें रातों-रात दूसरे एक्टर से रिप्लेस कर दिया. क्या था पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं.

दरअसल, सैफ अली खान राहुल रावल की ‘बेखुदी’ में मेल लीड के रोल में थे. इसमें उनकी जोड़ी काजोल के साथ जमती, लेकिन फिल्म के पहले शूटिंग शेड्यूल को पूरा करने के बाद, सैफ अली खान को राहुल रावल ने अनप्रोफेशनल बताते हुए फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया और उनकी जगह फिल्म में कमल सदाना को ले लिया गया. सैफ ने खुद इस पूरी घटना के बारे में बात की थी.

सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में इसके बारे में बात की और बताया कि कैसे बेखुदी में उन्हें निकालकर कमल सदाना को कास्ट किया गया. बेखुदी के डायरेक्टर ने सैफ से उनकी गर्लफ्रेंड या फिल्म में से किसी एक को चुनने के लिए कहा था. Hindustan Times की रिपोर्ट के अनुसार, सैफ अली खान ने दूरदर्शन के शो ‘सुबह सवेरे’ में इसके बारे में बात की थी.

सैफ ने डेब्यू फिल्म से निकाले जाने पर बात करते हुए कहा- ‘कई लोग स्ट्रगल पर बात करते हैं. लेकिन, स्ट्रगल का मतलब होता क्या है? स्ट्रगल का मतलब होता है ऑटो रिक्शा में बैठो और 10 चक्कर काटो. किसी के ऑफिस में 3 घंटे के लिए बैठो. इसे स्ट्रगल कहते हैं. मेरी स्ट्रगल भी थी, लेकिन अलग थी. मुझे मेरी पहली फिल्म से निकाल दिया गया, क्योंकि डायरेक्टर साब ने बोला कि या तो तुम अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ दो, या फिर फिल्म छोड़ दो. ये एक मोरल चॉइस थी.’

क्योंकि, सैफ फिल्म में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे, डायरेक्टर ने उन्हें रिप्लेस करना ही सही समझा. Leren के साथ बातचीत में सैफ ने कहा था कि एक समय था, जब कोई उनके साथ काम नहीं करना चाहता था. क्योंकि, बेखुदी के डायरेक्टर को लगता था कि सैफ अपने काम को लेकर सीरियस नहीं हैं और वे फिल्मों में काम नहीं करना चाहते.

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि सैफ अली खान अपनी एक्स वाइफ अमृता सिंह से एक फिल्म के सेट पर मिले थे. सैफ अमृता को देखते ही उनके दीवाने हो गए थे और वह किसी भी तरह उनके करीब रहना चाहते थे. सैफ अमृता ने तीन महीने की डेटिंग के बाद ही 1991 में गुपचुप शादी रचा ली थी, लेकिन 13 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने तलाक का फैसला ले लिया और अलग हो गए. दोनों के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान भी हैं. सैफ ने अमृता से अलग होने के बाद जहां करीना कपूर से शादी कर ली तो वहीं अमृता आज भी सिंगल मदर हैं.

Tags: Bollywood, Saif ali khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें