
रिपोर्ट : शाश्वत सिंह
झांसी. उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजे 13 मई को आनेवाले हैं. झांसी नगर निगम क्षेत्र में रहनेवाले लोगों को भी उनके नए पार्षद और महापौर मिल जाएंगे. लेकिन, नतीजे आने से पहले ही नगर निगम ने अपने नए पार्षदों व महापौर के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. नगर निगम की पहली मंजिल पर बने सदन को नए रूप से तैयार किया जा रहा है. सदन में कई बड़े परिवर्तन किए जा रहे हैं. इसे अत्याधुनिक रूप से तैयार किया जा रहा है.
सदन में एकॉस्टिक साउंड सिस्टम लगाया जा रहा है. साउंड सिस्टम के लगने के बाद सदन के अंदर होनेवाला शोर शराबा अब बाहर नहीं आ पाएगा. सदन में 100 लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की जा रही है. सीटों को अधिक कंफर्टेबल बना दिया गया है. हर टेबल पर माइक लगाए जा रहे हैं. सदन में बैठने वाले पार्षदों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े – इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा. सदन में बने मंच को भी बड़ा और बेहतर बनाया जा रहा है.
2015 में बनाया गया था सदन
नगर निगम सदन हॉल ज्यादा पुराना नहीं है. साल 2015 में महापौर रहीं किरण राजू बुकसेलर ने यह नया सदन बनवाया था. अब 8 साल बाद सदन को दुरुस्त किया जा रहा है. आधुनिक समय की मांग के साथ इसे तैयार किया जा रहा है. मुख्य अभियंता एसके सिंह ने बताया कि इस महीने के अंत तक सदन तैयार कर लिया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Jhansi news, Municipal Corporation, Municipal Corporation Elections
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 12:54 IST









