01

आईपीएल 2023 में एक बदलाव देखने को मिल रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की इंडियन प्रीमियर लीग ही नहीं, बल्कि बिग बैश, पीएसएल, द हंड्रेड जैसी लीग में डिमांड रहती है और बीते कुछ सालों में इनका प्रदर्शन भी चमकदार रहा है. लेकिन, अब इस ट्रेंड में एक बदलाव दिख रहा. अब अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी तेजी से उभर रहे और आज आईपीएल के अलावा दुनिया की हर बड़ी टी20 लीग में अफगानिस्तान के कम से कम आधा दर्जन खिलाड़ी खेलते नजर आ जाएंगे. अफगानिस्तान के खिलाड़ी सिर्फ खेल ही नहीं रहे, बल्कि जिन टीमों का हिस्सा हैं, उनकी जीत की गारंटी भी बने हुए हैं. आईपीएल में ये नजर भी आ रहा. (News 18)
Author: Up Head Line
Views: 36








