
नई दिल्ली. प्रतिभावान प्लेयर्स से सजी होने के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) टीम अब तक आईपीएल चैंपियन नहीं बन पाई है.आरसीबी अब तक तीन बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है लेकिन खिताब जीतना उसके लिए सपना ही रहा है. हर बार चैंपियन बनने का सपना संजोकर टूर्नामेंट में उतरना और निराश लौटना, मानो विराट कोहली (Virat Kohli)की टीम की फितरत हो गया है. इस टीम के प्लेयर्स ने टूर्नामेंट में निजी तौर पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई है और मौजूदा सीजन भी इसका अपवाद नहीं है लेकिन समग्र रूप से प्रदर्शन न होने के कारण टीम ज्यादातर मौकों पर जीत का राह के करीब पहुंचकर भी लड़खड़ा जाती है.
आईपीएल-2023 (IPL-2023) में भी हर गुजरते मैच के साथ आरसीबी की प्लेऑफ की राह मुश्किल होती जा रही है. टीम के 11 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक हैं और वह नेट रनरेट के आधार पर सातवें स्थान पर है.अधर में झूल रहे आरसीबी की प्लेऑफ की राह के बीच टीम के प्रमुख बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने दार्शनिक अंदाज में ट्वीट किया तो जवाब में फैंस की रोचक प्रतिक्रिया और सुझाव सामने आए.
कांपिटीशन केवल दिमाग की बात है
विराट ने ट्वीट में लिखा- कांपिटीशन केवल दिमाग की बात है, वास्तव में यह आपका अपने आप से मुकाबला होता है (The competition is all in your head. In reality it’s always you vs you). इस ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने ऐसी सलाह दे डाली कि लोग हंसे बिना नहीं रहे. इसने लिखा, ‘भाई, वफादारी (आरसीबी से) छोड़ो और जीटी (गुजरात टाइटंस) में आ जाओ. सुरक्षित माहौल और अच्छे कोच. सबसे बड़ा स्टेडियम जिसके मायने हैं-कोहली-कोहली की तेज आवाजें. इस शापित फ्रेंचाइजी को छोड़ो. मेंटल हेल्थ और स्पोर्ट्स को एन्जॉय करना लॉयल्टी (वफादारी) से बेहतर है.2023 की वफादारी भी आपको खुशी नहीं देगी..आगे बढ़िए.’एक प्रशंसक ने लिखा-सबको लगता है कि आरसीबी में दिक्कत है, एक बार आप भी फ्रेंचाइजी बदलकर देख लो.’
The competition is all in your head. In reality it’s always you vs you. pic.twitter.com/59OYBZ4WSF
— Virat Kohli (@imVkohli) May 10, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL 2023, Royal Challengers Bangalore, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 10:45 IST








