Viral Video: छत्तीसगढ़ में शादी के दौरान नाचते-नाचते हुई मौत, स्टेज पर आया हार्ट अटैक, सारा वाकया कैमरे में कैद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: बीते दिनों हार्ट अटैक के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. खास बात यह है कि इन मौतों में अधिकांश के होने की एक ही वजह सामने आ रही है. नाचते हुए या किसी तरह की प्रस्तुति देते हुए अचानक हार्ट अटैक आना और मौत हो जाना. इसी तरह की एक दिल दहलाने वाली घटना छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले के डोंगरागढ़ में हुई.

यहां एक शादी के दौरान दुल्हा-दुल्हन के साथ कुछ लोग मंच पर नाच रहे थे. इस पूरी घटना की रिकॉर्डिंग चल रही थी. अचानक एक शख्स नाचते हुए मंच पर ही बैठ गया और पलक झपकते ही उसकी मौत हो गई. मरने वाले शख्स की पहचान दिलीप राउजकर के तौर पर हुई जो बालोड जिले के रहने वाले थे और राज्य में स्थित भिलाई स्टील प्लांट में बतौर इंजीनियर कार्यरत थे.

घटना 4-5 मई की रात में हुई जब दिलीप राउजकर अपनी भतीजी की शादी में नाच रहे थे. मंच पर जोर शोर से नाचते हुए दिलीप अचानक आराम करने के लिए मंच पर ही बैठ गए और फिर वहीं लुढ़क गए. यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हुआ, और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

ये भी पढ़ें- Live Death! नाचते-नाचते अचानक जमीन पर गिरा युवक और… देखिए बारात में मौत का Viral Video

इस वीडियो में, डोंगरागढ़ में अपनी भतीजी की शादी में आए दिलीप मंच पर बहुत जोश के साथ नाच रहे थे, उनके साथ कुछ लोग और भी मंच पर मौजूद थे. फिर वह नाचते हुए अचानक रुक गए और वहीं मंच पर बैठ गए. बैठने के चंद सेकेंड के अंदर ही वह वहीं लुढ़क गए. उन्हें तुरंत करीब के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

” isDesktop=”true” id=”6157261″ >

इस तरह नाचते हुए या रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ करते हुए लोगों के हार्ट अटैक से होने वाली मौतों की खबरें इन दिनों आम हो गई है. पूरे देश भर से आए दिन ऐसी खबरों के आने का सिलसिला जारी है.

Tags: Chhattisgarh news, Heart attack, Viral video

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें