मुंबईः सोशल मीडिया ने फैंस की अपने फेवरेट सेलेब्स तक पहुंच बहुत आसान बना दी है. वह जब चाहे उनके लेटेस्ट फोटो-वीडियो देख सकते हैं. उनके लुक्स को कॉपी कर सकते हैं और तो और उनकी वो तस्वीरें भी देख सकते हैं, जो सालों पुरानी हैं. ऐसे ही इन दिनों बॉलीवुड की दो सुपरस्टार बहनों की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है. ये दोनों के बचपन की तस्वीर है, जिसमें इन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल है. खास बात तो ये है कि ये दोनों ही बहनें अपने समय में बॉलीवुड पर राज करती थीं (Bollywood Actresses Childhood Photo) और छोटी वाली तो आज भी बैक टू बैक हिट फिल्में दे रही हैं. क्या फोटो में नजर आ रही बच्चियों को आप पहचान पाए?
अगर आप अभी भी इन दोनों सुपरस्टार सिस्टर्स को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि ये बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू और उनकी बड़ी बहन फराह नाज हैं. फोटो में आप देख सकते हैं कि ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में दो बच्चियां अपनी मां के साथ दिखाई दे रही हैं. इनमें से एक बच्ची मां के पीछे खड़ी है और दूसरी बगल में. तब्बू और फराह नाज की ये तस्वीर इनके फैंस के बीच खूब पसंद की जा रही है. हालांकि, ये बात और है कि इन्हें पहचानने में बड़े-बड़ों के पसीने छूट गए हैं.
सोशल मीडिया पर फराह नाज और तब्बू की ये चाइल्डहुड फोटो छाई हुई है. जिसमें दोनों ही स्टार सिस्टर्स को अपनी मां के साथ पोज देते देखा जा सकता है. चाइल्डहुड फोटो में जहां फराह मां के पीछे शॉर्ट हेयर्स में दिखाई दे रही हैं तो वहीं तब्बू मां के बगल में अपने डॉगी को निहार रही हैं. फराह 90 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री रही हैं. उन्होंने अपने समय में नसीब अपना-अपना, यतीम, फासले, रखवाला, बाप नंबरी बेटा दस नंबरी, घर-घर की कहानी, मरते दम तक और इसी का नाम जिंदगी जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया.

फोटो में तब्बू अपनी मां और बहन के साथ नजर आ रही हैं.
वहीं बात करें तब्बू की तो वे आज भी बॉलीवुड में अपनी धाक जमाए हुए हैं. आज भी वह अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं. तब्बू की भूल भुलैया 2 और दृश्यम 2 को दर्शकों और क्रिटीक्स ने खूब सराहा. वहीं वह हाल ही में अजय देवगन स्टारर भोला में भी दिखाई दीं, जिसमें वह एक पुलिस अफसर के रोल में हैं. इस फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स ही मिला. अब तब्बू द क्रू, खुफिया और औरों में कहां है दम जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी, जो बैक टू बैक रिलीज होने वाली हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood, Entertainment, Tabu
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 10:30 IST








