रिपोर्ट : अंजलि सिंह राजपूत
लखनऊ. जल्द ही लखनऊ के लोगों को शहर बदला-बदला सा नजर आएगा. इन दिनों राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद तेजी से चल रही है. जल्द ही लखनऊ की सड़कें चमकेंगी. नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे स्मार्ट हेल्थ कार्ड के तहत अपना नि:शुल्क इलाज करा सकेंगे और बीमा का भी लाभ उठा सकेंगे. दिव्यांग पार्क भी होगा. इन सबके लिए बुधवार को मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी के कामों की समीक्षा की गई. इसमें उन्होंने राजधानी में दिव्यांग पार्क का तत्काल टेंडर कराकर काम शुरू करने का निर्देश दिया है.
उन्होंने शिवाजी मार्ग, लाटूस रोड़ पर लोक निर्माण विभाग के बचे टाइल्स काम, कनेक्शन काम, रोड सेफ्टी, पेटिंग और रिपेयरिंग का काम युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिए. यही नहीं मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि स्मार्ट सिटी में कराए जा रहे सभी सड़कों का निरीक्षण करें लें, जिससे सभी कामों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके और बचे हुए काम सही समय पर पूरे किए जा सकें. उन्होंने निर्देश दिया कि छोटे वेण्डरों को लेकर कामों में तेजी लाएं. नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शहर में इन दिनों 80 सड़कों का काम तेजी से कराया जा रहा है.
आपके शहर से (लखनऊ)

NEET Exam: हो गई नीट परीक्षा, कैसे मिलेगा मेडिकल कॉलेज में एडमिशन? MBBS में कितनी सीटें हैं?

G20 Summit: लखनऊ में जी-20 के लिए लगाई गई एलईडी लाइट चोरी, FIR दर्ज

कौन होता है लेखपाल, कैसे मिलती है नौकरी, कितनी बार दे सकते हैं इसकी परीक्षा

Lucknow News: परिवार संग लखनऊ के इस खूबसूरत गार्डन में दिनभर करें मस्ती, जानें टिकट की कीमत और टाइम

UP Nikay Chunav : क्या है नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और पंचायत में अंतर

डॉ. राजू शर्मा बन इकबाल ने हिंदू लड़की से की शादी, भेद खुला तो कर दी हत्या, बेटी की गवाही पर मिली उम्रकैद

UP Byelection: स्वार और छानबे उपचुनाव में आजम और अनुप्रिया की साख दांव पर, वोटिंग शुरू

ये है भारत का मिलिट्री गांव, स्कूल से ही से मिलती है सेना में जाने की ट्रेनिंग, हर परिवार में है एक सैनिक

Success Story: IIT, IIM से पढ़ाई, छोड़ दी विदेश की नौकरी, शादी के 9वें दिन बने IAS

Maggi के दीवानों के लिए ‘जन्नत’ से कम नहीं है लखनऊ का ये 3AM मैगी पॉइंट, एक दफा खाएंगे तो बार बार आएंगे

Indian Navy Recruitment 2023: नौसेना में बिना परीक्षा ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, चाहिए ये योग्यता, 56000 है सैलरी
नगर निगम स्कूल के बच्चे बनेंगे स्मार्ट
समीक्षा बैठक में बताया गया कि स्टूफिट (Stufit) संस्था की ओर से नगर निगम के स्कूली बच्चों को निःशुल्क उपचार और बीमा की सुविधा देने के लिए डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाया जा चुका है. इससे स्कूली बच्चों को फायदा होगा. इस दौरान यह भी बताया गया कि प्रोअर्थ (Proarth) संस्था की ओर से सॉलिडबेस्ट मैनेजमेन्ट के ऊपर काम किया जा रहा है. मिशन भरोसा के अधिकारियों की ओर से बताया गया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के नजरिए से आरटीओ का स्कूलों से समन्वय बनाकर स्कूली वाहनों की डिटेल और वाहन चालकों की लिस्ट मंगवा लें, जिससे वाहन चालकों का भौतिक सत्यापन कराते हुए डिजिटल आईडी कार्ड बनाया जा सके.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Lucknow news, Primary Health Center, Smart City Yojna
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 06:56 IST








