जिस कंपनी के दम पर भारत में चलती है पेप्सी की दुकान, उसका शेयर बना रॉकेट, ब्रोकरेज बोले- जारी रहेगी उड़ान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

कंपनी के बोर्ड ने इसे दो हिस्सों में बांटने की मंजूरी दे दी है.
आज बीएसई पर इंट्राडे में यह शेयर 7 फीसदी उछल गया.
सालभर में यह शेयर 136 फीसदी की तेजी ला चुका है.

Varun Beverages Share Price: अमेरिका के बाहर पेप्‍सी की दूसरी सबसे बड़ी बोटलिंग पार्टनर वरूण बेवेरेजेज के शेयरों में आज तूफानी तेजी देखी गई. वरूण बेवेरेजेज पेप्‍सी के लिए बोतल बनाने के साथ ही पेप्‍सीको के उत्‍पादों को भारत में डिस्ट्रिब्‍यूट भी करती है. इंट्राडे में कंपनी के शेयर बीएसई पर 7 फीसदी तक उछल कर रिकॉर्ड ऊंचाई 1620 रुपये के स्‍तर पर पहुंच गए. इस तेजी के दम पर कंपनी ट्रिलियन क्लब में शुमार हो गई है. हालांकि बाद में मुनाफावसूली के चलते यह शेयर थोड़ा सुस्त हुआ और दिन के आखिरी में यह 6.81 फीसदी की मजबूती के साथ 1607.55 रुपये (Varun Beverages Share Price) के स्‍तर पर बंद हुआ है.

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, वरुण बेवेरेजेज के शेयर पिछले साल 11 मई 2022 को 687.68 रुपये पर थे. यह इसका एक साल का निचला स्तर है. इसके बाद वरूण बेवेरेजेज के शेयरों की खरीदारी बढ़ी और एक साल में यह करीब 136 फीसदी उछल कर 1,620 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए. वरुण बेवेरेजेज के शेयरों की बात करें तो कंपनी के बोर्ड ने इसे दो हिस्सों में बांटने की मंजूरी दे दी है. कंपनी ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों को 5 रुपये की वैल्यू वाले दो शेयरों में बांटने की योजना बनाई है.

ये भी पढ़ें- Penny Stock: 20 रुपये का शेयर, 1 महीने से कम में 60 फीसदी मुनाफा, हैरान बीएसई ने मांगा जवाब

पिछले एक महीने में वरूण बेवरेजेज के शेयरों में 11 फीसदी की तेजी आई है. पिछले छह महीने में इस शेयर में 45 फीसदी का उछाल आया है. साल 2023 में अब तक इस शेयर में 21 फीसदी की बढ़त बना चुका है. पिछले पांच सालों में वरूण बेवरेजेज के शेयर ने अपनी निवेशकों को 677 फीसदी मुनाफा दिया है.

ब्रोकरेज ने बढ़ाया टार्गेट प्राइस
ब्रोकरेज फर्म एमके ग्‍लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज (Emkay Global Financial Services) ने वरुण बेवेरेजेज पर अपनी बाय रेटिंग बरकरार रखी है लेकिन शेयर का टार्गेट प्राइस बढ़ा दिया है. एमके ग्‍लोबल ने पहले इसका टार्गेट प्राइस 1660 रुपये रखा था. अब इसे बढ़ाकर 1700 रुपये कर दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक प्रोडक्ट की अफोर्डेबिलिटी बेहतर करने, नए प्रोडक्ट्स की मांग बेहतर होने की उम्मीद और दो नए मैनुफैक्चरिंग प्लांट के दम पर सप्लाई में सुधार के होने से कंपनी की ग्रोथ अच्छी दिख सकती है.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

Tags: BSE, Business news in hindi, NSE, Stock market, Stock tips

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें