PM शहबाज के घर हमला, 7 की मौत, पंजाब में सेना तैनात: इमरान की गिरफ्तारी से जल रहा पाकिस्तान, 10 खास बातें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लाहौर/इस्लामाबाद. भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किए गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों ने बुधवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के लाहौर स्थित आवास पर हमला कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के 500 से अधिक उपद्रवी बुधवार तड़के प्रधानमंत्री के मॉडल टाउन लाहौर स्थित आवास पर पहुंचे और वहां खड़े वाहनों में आग लगा दी.

पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘उन्होंने प्रधानमंत्री के घर में पेट्रोल बम भी फेंके.’ पुलिस के अधिकारी ने बताया कि जिस समय उपद्रवियों ने हमला किया उस वक्त प्रधानमंत्री के आवास पर केवल चौकीदार मौजूद थे. उन्होंने वहां एक पुलिस चौकी को भी आग के हवाले कर दिया.

उन्होंने बताया, ‘जैसे ही पुलिस का एक दल वहां पहुंचा, पीटीआई प्रदर्शनकारी वहां से चले गए.’ प्रधानमंत्री आवास पहुंचने से पहले खान के समर्थकों की भीड़ ने मॉडल टाउन में सत्तारूढ़ पीएमएल-एन सचिवालय पर हमला किया, वहां खड़े वाहनों में आग लगा दी. उन्होंने वहां के अवरोधकों को भी आग के हवाले कर दिया.

पाकिस्तान में इमरान खान के समर्थकों और सुरक्षा बलों के बीच पिछले 24 घंटों में हुई हिंसक झड़पों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और करीब 300 अन्य घायल हो गए. सुरक्षा एजेंसियों के 130 से अधिक अधिकारी घायल हुए हैं.

पुलिस पंजाब प्रांत में कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने में विफल रही, इसलिए पंजाब सरकार ने सेना की तैनाती के लिए कहा. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 12 करोड़ की आबादी वाले पंजाब प्रांत में सेना की 10 कंपनियों को तैनात करने का अनुरोध किया गया है. केंद्र सरकार ने पंजाब में सेना की तैनाती को मंजूरी दे दी है.

पंजाब के अलावा खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में हिंसक प्रदर्शनों को रोकने के लिए बुधवार को सेना को तैनात किया गया.
पुलिस ने कहा कि मंगलवार को भ्रष्टाचार के एक मामले में इमरान की नाटकीय गिरफ्तारी के बाद पंजाब प्रांत में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के समर्थकों ने कम से कम 14 सरकारी भवनों/प्रतिष्ठानों और 21 पुलिस वाहनों में आग लगा दी.

कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ संघर्ष और राज्य संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के दौरान अकेले पंजाब में अब तक महिलाओं सहित 1,150 पीटीआई समर्थकों को गिरफ्तार किया है. पीटीआई के महासचिव असद उमर, पंजाब के पूर्व राज्यपाल उमर सरफराज चीमा और पीटीआई के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी को भी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पीटीआई प्रमुख इमरान की गिरफ्तारी के मद्देनजर बुधवार को लाहौर समेत पंजाब के कई अन्य शहरों में स्थिति तनावपूर्ण रही.

Tags: Imran khan, Pakistan, Pakistan army, Shahbaz Sharif

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें