IPL जीतने का दिल्ली का ख्वाब फिर टूटा, तो कप्तान वॉर्नर का फूटा गुस्सा! बोले-पांचवां या छठा मौका जब….

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

दिल्ली कैपिटल्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 27 रन से हराया
दिल्ली ने इस सीजन का अपना 7वां मुकाबला गंवाया

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 27 रन से हराया. ये दिल्ली की इस सीजन की 11 मैच में 7वीं हार रही. इसके साथ ही उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद करीब-करीब खत्म हो गई है. यानी एक बार फिर दिल्ली का आईपीएल जीतने का ख्वाब टूट गया. टीम की इस हार से कप्तान डेविड वॉर्नर नाराज नजर आए और उन्होंने मैच के बाद बल्लेबाजों की जमकर क्लास लगाई.

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने मैच के बाद कहा, “3 विकेट गंवाना (पावरप्ले में) हमें भारी पड़ा. यह पांचवां या छठा मौका है, जब हमने पहले ओवर में ही विकेट खो दिया था. देखा जाए तो हम अपने विकेट फेंक रहे थे जैसे रन आउट. इस टारगेट को हासिल किया जा सकता था, लेकिन हम कर नहीं पाए. हमें बस अच्छी शुरुआत करनी थी और हमारा कोई बल्लेबाज देर तक क्रीज पर रहता तो नतीजा कुछ और ही रहता.

हम बीच के ओवर में स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पाए: वॉर्नर
वॉर्नर ने आगे कहा, “हमारी पारी के दौरान बीच के चार ओवर ऐसे थे, जब हम स्ट्राइक रोटेट ही नहीं कर पाए. आप रक्षात्मक हो सकते हैं. लेकिन, जब गेंद कमजोर हो तो आपको मारने की कोशिश करनी ही होगी. अगर आप अच्छी गेंद पर आउट हो जाते हैं तो ये अलग बात है. हमें ऑफ स्टम्प से बाहर कमजोर गेंदों पर शॉट्स लगाने थे और रन बनाने की कोशिश करनी चाहिए थी.”

IPL 2023 Playoffs Scenario: प्लेऑफ समीकरण बिगड़ा, 7 टीमें पहुंच सकती है 16 अंकों तक, किसी की जगह नहीं हुई पक्की

मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 167 रन बनाए थे. 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 8 विकेट पर 140 रन बना पाई. दिल्ली के लिए अब प्लेऑफ में पहुंचना नामुमकिन हो गया है. दिल्ली ने अबतक खेले 11 में से 7 मैच गंवाए हैं. उसे तीन मैच और खेलने हैं. यानी टीम अधिकतम 6 अंक और हासिल कर सकती है. फिलहाल, अंक तालिका में आखिरी स्थान पर मौजूद दिल्ली के 8 अंक हैं यानी तीनों मैच जीतने पर भी वो 14 पॉइंट्स तक ही पहुंचेगी. जो प्लेऑफ के लिए नाकाफी हैं.

Tags: CSK vs DC, David warner, Delhi Capitals, IPL 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें