एमएफ फाउंडेशन ट्रस्ट की अनूठी पहल, देवीगंज के कारीगरों को कराई जाएगी अजमेर शरीफ और काशी विश्वनाथ की यात्रा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एमएफ फाउंडेशन ट्रस्ट की अनूठी पहल, देवीगंज के कारीगरों को कराई जाएगी अजमेर शरीफ और काशी विश्वनाथ की यात्रा

कौशाम्बी। एमएफ फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से देवीगंज स्थित जी क्रिएशन कंपनी के कारीगरों के लिए तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया है। ट्रस्ट के इस प्रयास के तहत कंपनी में काम करने वाले सभी कारीगरों को अजमेर शरीफ और वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन कराए जाएंगे।

एमएफ फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष खुशनूर अली शेख उर्फ लाला भाई की ओर से इस यात्रा की पूरी व्यवस्था की गई है। इस दौरान सभी कारीगर अजमेर पहुंचकर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर जियारत करेंगे। इसके बाद वाराणसी पहुंचकर बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे और देश में अमन-चैन, खुशहाली एवं तरक्की की दुआ करेंगे।

 

तीन दिवसीय इस यात्रा का उद्देश्य कारीगरों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के साथ-साथ उन्हें कामकाज की व्यस्तता से कुछ समय निकालकर आपसी मेलजोल और धार्मिक अनुभव का अवसर देना है। यात्रा पूरी होने के बाद सभी कारीगरों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई ह

 

ट्रस्ट के अध्यक्ष खुशनूर अली शेख उर्फ लाला भाई की इस पहल से जी क्रिएशन के कारीगरों में खुशी का माहौल है। इस आयोजन को आपसी सौहार्द, भाईचारे और धार्मिक सद्भाव का संदेश देने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष खुशनुर अली शेख, धनंजय यादव,पप्पू यादव, जुबैर खान,मो0 यासीन,दिल चंद्र, रफत भाई, रमीज़ शेख सहित मौजूद रहे। 

UP Headline
Author: UP Headline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे