हिमांशु व अंश के दम पर क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ सेमीफाइनल में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

*हिमांशु ने 35 गेंदों पर जड़े 78 रन, अंश ने खेली नाबाद 60 रनों की पारी*
*ऑल इंडिया रिजवी कप क्रिकेट प्रतियोगिता*
*करारी (कौशाम्बी)*। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ ने 16वीं आबिश एवं शाकिब रिजवी स्मारक ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में जैदी इंडोर क्रिकेट अकादमी प्रयागराज को सात विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। लखनऊ की जीत में हिमांशु सिंह और अंश यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अहम भूमिका निभाई। हिमांशु ने 35 गेंदों पर 78 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि अंश ने 59 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
गुरुवार को करारी स्थित रिजवी कॉलेज मैदान पर खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जैदी इंडोर क्रिकेट अकादमी प्रयागराज की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में छह विकेट पर 256 रन बनाए। राहुल राज पाल ने शानदार 118 रन और अभिषेक यादव ने 60 रन बनाए, जबकि बॉबी सेन 26 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ की ओर से रोहित द्विवेदी ने तीन, आदित्य सिंह ने दो तथा शक्ति वर्मा ने एक विकेट लिया।
जवाब में क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की टीम ने 29.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। हिमांशु सिंह ने 35 गेंदों पर दस चौकों और चार छक्कों की मदद से 78 रन बनाए। अंश यादव ने 59 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की सहायता से नाबाद 60 रन बनाए। इसके अलावा प्रियांशु पाण्डेय ने 41, सत्यम पाण्डेय ने नाबाद 38 तथा कुशाग्र सिंह ने 32 रनों का योगदान दिया। जैदी इंडोर की ओर से अभय राज यादव ने दो और तुषार ने एक विकेट लिया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं यूपीसीए चयनकर्ता उबैद कमाल तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व खिलाड़ी एवं यूपीसीए चयनकर्ता आशीष विंस्टन जैदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। आयोजन सचिव शैलेन्द्र सिंह ने अतिथियों को बुके भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर आलोक श्रीवास्तव, रविकांत पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
मैच के बाद आशीष विंस्टन जैदी ने हिमांशु सिंह को प्लेयर्स ऑफ़ डी मैच का पुरस्कार दिया।
मैच में शिशिर मेहरोत्रा एवं आले हसन ने अंपायर तथा प्रितेश सोनकर ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में शुक्रवार को वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के बीच दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा।

UP Headline
Author: UP Headline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे