14 से 18 नवंबर तक जानकीकुण्ड चिकित्सालय में विशाल हृदय रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

*आज से 15 नवम्बर तक, होगे पंजीकरण*
*अमेरिका के हृदय रोग विशेषज्ञ *डॉ प्रकाश डी शाह इस शिविर में देंगे अपनी सेवाएं*
चित्रकूट:
परम पूज्य संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा संस्थापित श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड चित्रकूट द्वारा संचालित जानकीकुण्ड चिकित्सालय, चित्रकूट में 14 से 18 नवम्बर 2026 तक विशाल हृदय रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में अमेरिका के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डी. शाह अपनी सेवाएं देंगे और मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।
शिविर के लिए अग्रिम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस विशाल हृदय रोग शिविर में दिखाना के लिए के लिए मरीजों को आज से 15 नवम्बर 2026 तक पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। वही जानकीकुंड चिकित्सालय की वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉ पूनम आडवाणी और डॉ दीपक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चित्रकूट जैसे ग्रामीण अंचल में लोगों को बेहतर चिकित्सा लाभ पहुंचाने के जानकीकुंड चिकित्सालय द्वारा समय समय पर तमाम चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते है, इसी के चलते 14 से 18 नंबर तक विशाल हृदय रोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है अतः हमारी सभी चित्रकूट क्षेत्र के लोगों से अपील है कि इस शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोग आए और अपने हृदय सबंधी जांच कराएं, ये हम सब लोगों का सौभाग्य है जो डॉ प्रकाश डी शाह अमेरिका से चलकर यहां अपनी सेवाएं
महत्वपूर्ण निर्देश एवं शर्तें: देने आ रहे है।
* पंजीकरण की अंतिम तिथि: रजिस्ट्रेशन केवल 15 नवम्बर 2026 तक ही किए जाएंगे।
* पूर्व परीक्षण अनिवार्य: परीक्षण तिथि से पूर्व ही रजिस्ट्रेशन और बुनियादी हृदय स्वास्थ्य परीक्षण कराना अनिवार्य है।
* दस्तावेज: पूर्व में शिविर का लाभ ले चुके मरीज परीक्षण के समय पिछले कैंप की पुरानी रिपोर्ट और मेडिकल फाइल साथ लेकर अवश्य पहुंचें।
* हेल्पलाइन नंबर: शिविर से जुड़ी किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए 7471116346 अथवा 07670-265320 पर संपर्क किया जा सकता है।

UP Headline
Author: UP Headline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे