आलमचन्द में बुखार से चार दिन के भीतर दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में हड़कंप!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

कौशाम्बी। मूरतगंज ब्लॉक के आलमचन्द गांव में बुखार से चार दिनों के भीतर एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की मौत से हड़कंप मच गया है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और ग्रामीणों में जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति आक्रोश देखने को मिल रहा है।

जानकारी के अनुसार, आलमचन्द निवासी कालीदीन की 5 वर्षीय पुत्री आसमा और 3 वर्षीय पुत्री यशी की चार दिनों के अंतराल में बुखार से मौत हो गई। एक ही घर से दो मासूमों की मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था और गांव में बीमारी की रोकथाम को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी प्रेरणा गौतम और मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों को जागरूक किया। साथ ही समय-समय पर दवाइयों के वितरण और गांव में साफ-सफाई व्यवस्था की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

चार दिनों में दो मासूमों की मौत से आखिर गांव में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कितनी गंभीरता बरती जा रही है? ग्रामीणों की नाराजगी के बीच अब स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता पर सबकी नजरें टिकी हैं।

UP Headline
Author: UP Headline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें