कौशाम्बी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य,समूह की महिलाओं द्वारा ई रिक्शा 4 लाख में खरीदे जाने पर भड़के,बोले इतना महंगा नहीं आता,इसकी जांच कराइए

कौशाम्बी,

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे कौशाम्बी,हेलीपैड पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत,डिप्टी सीएम ने सर्किट हाउस में स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समूह की महिलाओं द्वारा खरीदे गए ई रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।डिप्टी सीएम ने ई रिक्शा की खरीद 4 लाख में किए जाने पर सीडीओ को जांच करने का निर्देश भी दिया,डिप्टी सीएम ने कहा कि इतना महंगा ई रिक्शा नहीं है,इसकी जांच कराइए।इसके पश्चात डिप्टी सीएम ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More