आगामी श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना कौशाम्बी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

आगामी श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी द्वारा थाना कौशाम्बी परिसर में थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने की अपील की गई।
इस दौरान उपस्थित लोगों से कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु सुझाव प्राप्त किए गए तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा करते हुए आवश्यक समन्वय एवं सहयोग का आश्वासन दिया गया। साथ ही सभी से प्रशासन का सहयोग करने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें