कर्बला के बगल वाली सड़क पर बह रहा नाली का गन्दा पानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशांबी — एक तरफ मुहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठकों में साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्थाओं के दावे किए जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका मंझनपुर की लापरवाही इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। आठवीं मोहर्रम का जुलूस जिस रास्ते से कर्बला की ओर जाएगा, उसी मार्ग पर नाले का गंदा पानी सड़कों पर फैला हुआ है। यही नही कर्बला के चारो तरफ गंदगी देखी जा सकती है।

कर्बला के लिए जाने वाली गली और सड़क पर नाले का गंदा पानी लंबे समय से बह रहा है। स्थानीय लोगों और आयोजकों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। जबकि इसी मार्ग से आठवीं मोहर्रम का पारंपरिक जुलूस जाता है।

हर वर्ष इस जुलूस में हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल होते हैं। लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले वर्ष भी जुलूस को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा था, लेकिन इसके बावजूद नगर पालिका की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया गया। ऐसे में धार्मिक आयोजन के दौरान नाले के गंदे पानी से लोग अपवित्र होंगे,

मुहर्रम को लेकर प्रशासन लगातार शांति व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजामों का दावा कर रहा है, लेकिन साफ-सफाई जैसी बुनियादी व्यवस्था की अनदेखी सवाल खड़े कर रही है। अब देखना यह होगा कि जुलूस से पहले नगर पालिका और संबंधित विभाग इस समस्या का समाधान कर पाते हैं या नहीं।

धार्मिक आयोजनों में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना प्रशासन और स्थानीय निकायों की जिम्मेदारी है। ऐसे में सवाल यह है कि जब हजारों लोगों के गुजरने का मार्ग पहले से तय है, तो आखिर गंदे पानी की समस्या को समय रहते दूर क्यों नहीं किया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें